6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शारदीय नवरात्रि 2018 : राशिनुसार करें देवी मां के इन स्वरूपों की पूजा, धन-सम्पत्ति समेत मिलेगा संतान सुख

नवरात्र के नौ दिनों तक करें इस तरीके से पूजन, समृद्धि के साथ घर आएगी खुशहाली

3 min read
Google source verification
navtara news

शारदीय नवरात्रि 2018 : नवरात्रि पर दुर्गा जी के इन मंत्रों का करें जाप, पूरी मनचाही इच्छा

नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र कल से शुरू हो रहे हैं, जो 19 अक्टूबर तक चलेंगे। नवरात्र के इन नौ दिनों में अगर राशिनुसार देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाए और मंत्रों का जाप किया जाए तो ज्यादा फल मिलेगा।

1.इस नवरात्र मेष राशि के जातकों को दुर्गा मां के पांचवें स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। उन्हें सुबह स्नान करके एवं श्वेत वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके बाद स्कंदमाता का ध्यान करना चाहिए। साथ ही वे इस नवरात्रि दुर्गा चालीसा और दुर्गा स्त्रोत का भी पाठ करें। ऐसा करने से उन्हें मान-सम्मान समेत संतान सुख मिलेगा।

2.वृषभ राशि वाले लोगों को इस नवरात्रि देवी मां के आठवें रूप की अर्चना करनी चाहिए। उन्हें नवरात्रि के दिन लाल वस्त्र पहनकर महागौरी का ध्यान करना चाहिए। उन्हें ललिता सहस्त्रनाम का भी पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से वृषभ जातकों को किसी कार्य में विशेष सफलता मिलेगी। इसके अलावा उन्हें जीवनसाथी की भी प्राप्ति होगी।

3.मिथुन राशि के व्यक्तियों को इस चैत्र नवरात्रि देवी के दूसरे स्वरूप का पूजन करना चाहिए। उन्हें ब्रम्हचारिणी मां का ध्यान करना चाहिए और दुर्गा कवच का पाठ करना चाहिए। इससे उन्हें मनवांछित फल की प्राप्ति होगी। उनके बिगडे़ हुए काम भी बनने लगेंगे।

4.कर्क राशि वालों को इस बार दुर्गा जी के पहले स्वरूप को पूजना चाहिए। जातकों को सफेद वस्त्र पहनकर शैलपुत्री मां का ध्यान करना चाहिए। उन्हें दुर्गा एवं लक्ष्मी सहस्त्रनाम का भी पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें नए कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही उनके धन की दिक्कत भी दूर होगी।

5.सिंह जातकों को इस नवरात्रि पर देवी के चौथे रूप का ध्यान करना चाहिए। इसके अलावा उन्हें दुर्गा जी के किसी भी मंत्र का कम से कम 108 बार जप करना चाहिए। ऐसा करने से जातकों को हर तरह के काम में कामयाबी मिलेगी। इसके अलावा उनके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।

6.कन्या राशि के लोगों को चैत्र नवरात्रि पर ब्रम्हचारिणी मां की पूजा करनी चाहिए। उन्हें सफेद कपडे पहनकर, हाथों में श्वेत पुष्प लेकर ध्यान करना चाहिए। इससे जातकों के विद्या में आ रहे अवरोध दूर होंगे। उनका मन पढने में लगेगा। साथ ही उन्हें समाज में भी सम्मान मिलेगा।

7.तुला राशि के लोग नवरात्रि पर महागौरी की आराधना करें। उन्हें श्रंगार का सामान चढ़ाएं। साथ ही दुर्गा चालीसा एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। ऐसा करने से तुला जातकों के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। उन्हें योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होगी।

8.वृश्चिक राशि के लोगों को इस नवरात्रि दुर्गा जी के चौथे रूप स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए। उन्हें पूरे नवरात्र देवी मां के मंत्र का जाप करना चाहिए। इस प्रक्रिया से मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों को उन्नति का फल देती हैं।

9.धनु राशिवालों को देवी चंद्रघंटा की पूजा करनी चाहिए। क्योंकि जैसें उनके नाम में छिपा घंटा शब्द एक ध्वनि का प्रतीक है, उसी तरह देवी मां के इस स्वरूप की पूजा करने से आपके जीवन में भी शंखनाद होगा और आप काम में विजय प्राप्त करेंगे।

10.मकर राशि के जातकों को कालरात्रि की पूजा सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। नर्वाण मंत्र का जाप करें। अंधकार में भक्तों का मार्गदर्शन और प्राकृतिक प्रकोप, अग्निकांड आदि का शमन करती हैं। शत्रु संहारक हैं।

11.कुंभ राशि के लोगों को भी कालरात्रि का पूजन करना चाहिए। साथ ही उन्हें काली जी के कवच का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में मौजूद अंधकार खत्म हो जाएगा और उन्हें तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे।

12.मीन राशि के लोगों को चंद्रघंटा की उपासना करनी चाहिए। इस दौरान उन्हें हरिद्रा की माला से बगलामुखी मंत्र का जाप करना चाहिए। हालांकि बगुलामुखी के पूजन में ज्यादा साफ-सफाई एवं नियमों का पालन करना पड़ता है इसलिए आप देवी के अन्य किसी मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।