4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25 अरब के इस स्टेडियम में पीएम मोदी और ट्रंप करेंगे मुलाकात, जानें इससे जुड़ी 10 खासियत

Pm Modi in Houston : एनआरजी स्टेडियम में मोदी और ट्रंप करेंगे मुलाकात पहले रिलायंट स्टेडियम के नाम से था मशहूर

2 min read
Google source verification
modi1_1.jpg

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने के मकसद से पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका के टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन शहर पहुंच चुके हैं। आज वो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से NRG स्टेडियम में मुलाकात करेंगे। यहां मोदी करीब 50,000 भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करेंगे। मोदी जिस स्टेडियम में भाषण देंगे वो कोई आम जगह नहीं है, बल्कि अमेरिका का इकलौता स्टेडियम है जिसे लगभग 25 अरब की लागत से तैयार किया गया है। तो क्या है इसकी खासियत आइए जानते हैं।

1.पीएम नरेंद्र मोदी जिस स्टेडियम में आज जनता को संबोधित करेंगे वो अमेरिका का सबसे बड़ा स्टेडियम है। इसका नाम NRG है। इसे 352 मिलियन डॉलर यानि लगभग 25 अरब रुपए खर्च करके तैयार किया गया है।

2.ये स्टेडियम 1,25,000 वर्गफुट में फैला हुआ है। इसे साल 2002 से 2014 तक रिलायंट स्टेडियम के नाम से जाता था।

3.स्टेडियम में 71,995 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसका उपयोग किसी भी मौसम में किया जा सकता है।

4.स्टेडियम की सबसे बड़ी खासियत इसकी छत है, जो 79 मीटर ऊंचाई पर है। साथ ही ये अपने आप खुल और बंद हो सकती है। रिट्रेक्टेबल फेसिलिटी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

5.इस स्टेडियम में इसके हर वर्ष टेक्सास की सबसे बड़ी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा इस स्टेडियम में पूरे वर्ष के दौरान रग्बी और फुटबॉल टूर्नामेंट होते रहते हैं।

6.एनआरजी में U2, बेयॉन्स, टेलर स्विफ्ट, गन्स एन 'रोजेज, और मेटालिका जैसे कई दूसरे बड़े इवेंट्स भी आयोजित किए जा चुके हैं।

7.पीएम मोदी के इस स्टेडियम में आने की वजह से कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। जहां भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

9.मोदी यहां करीब 50 हजार लोगों को संबोधित करें। इसके चलते साउंड सिस्टम पर खास ध्यान दिया गया है।

10.स्टेडियम में मीडिया के लिए अगल गैलरी बनाई गई है। साथ ही वीवीआईपी गेस्ट के लिए भी कैटेगरी बनाई गई है। यहां लाइटिंग इफेक्ट्स भी रखे गए हैं।