2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट नहीं होता साफ तो रोजाना चबाएं इस चीज की पत्तियां, ये भी होंगे फायदे

अनार के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है। ये मोटापा कम करने में भी उपयोगी है, इससे चर्बी गलती है। अनार के पत्तों का रस पीने से आंतों में चिपकी गंदगी दूर होती है।

2 min read
Google source verification
anar ki pattiyo ke fayde

पेट नहीं होता साफ तो रोजाना चबाएं इस चीज की पत्तियां, ये भी होंगे फायदे

नई दिल्ली। कई लोगों को पेट साफ न होने और अपच की शिकायत रहती है। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए अनार के पत्ते बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं। ये न सिर्फ पेट संबंधित दिक्कतों को बल्कि दांत दर्द, मसूड़ों से खून आना और मुंह के छालों समेत कई अन्य बीमारियों से भी छुटकारा दिलाते हैं।

हाथ की छोटी अंगुली में पहन लें चांदी का छल्ला, बन जाएंगे सारे काम

1.पाचन क्रिया के लिए अनार के पत्ते फायदेमंद होते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्‍व और खनिज पदार्थ मेटाबॉलिज्म को तेज करने में सहायक होते हैं। इससे शरीर को पर्याप्‍त ऊर्जा प्राप्‍त होती है।

2.अनार के पत्तों का जूस पीने या इसके पत्ते चबाने से दस्त की दिक्कत दूर हो जाती है। ये आंतों में चिपकी गंदगी को दूर करने में मदद करता है।

3.अनार के पत्तों में मौजूद एंटी-बैक्‍टीरियल और एंटीऑक्‍सीडेंट गुण मुंह में मौजूद बैक्‍टीरिया को नष्‍ट करने में मदद करते हैं। इससे मुंह में होने वाले छालों से राहत मिलती है।

4.कई लोगों को एग्जिमा की शिकायत होती है। इसके तहत व्यक्ति की त्वचा में छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं और खुजली होती है। इसे दूर करने के लिए अनार के पत्तों को गुलाब जल के साथ पीसकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे फायदा होगा।

5.अनार के पत्ते इम्यूनिटी बढ़ाने का भी काम करते हैं। अगर रोजाना इसकी नई पत्तियों को खाली पेट चबाया जाए तो बॉडी इंफेक्शन से बची रहती है। इससे बुखानर का खतरा कम होता है।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को चढ़ा दें ये पांच सफेद चीजें, धन की होगी बरसात

6.अगर आपको सर्दी-जुकाम हो गया है तब भी अनार के पत्ते बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं। अगर अनार की पत्तियों को पानी में उबालकर काढ़ा पिया जाए तो आराम मिलेगा।

7.अनार के पत्तों का उपयोग करने से पीलिया से छुटकारा मिलता है क्योंकि ये रक्‍त उत्‍पादन और रक्‍त विषाक्‍तता को दूर करने में मदद करता है।

9.अनिद्रा की शिकायत दूर करने के लिए 3 ग्राम अनार की ताजा पत्तियों का पेस्‍ट बनाएं और इसे 200 मिली ग्राम पानी में उबालें। इस पानी को अच्‍छी तरह उबालें जब तक पानी लगभग 50 ग्राम न हो जाए। इस मिश्रण को रात में सोने से पहले पी लें।

10.अनार के पत्तों का अर्क पीने से मोटापा और हाइपरलिपिडिमिया के विकास को रोकने में मदद मिलती है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें रक्‍त में वसा या लिपिड के उच्‍च स्‍तर होते हैं।

Story Loader