
पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें जरा-सी मिट्टी, देखते ही देखते रुपयों से भर जाएगा घर
नई दिल्ली। हर कोई दौलत चाहता है, लेकिन कई लोगों को मेहनत के बावजूद ये सुख नहीं मिल पाता है। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो हम आपको कुछ ऐसे कारगर उपाय बताएंगे, जिनके जरिए आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं।
1.धन के लिए व्यक्ति की कुंडली में गुरू ग्रह का मजबूत होना जरूरी होता है, लेकिन ऐसा न होने पर व्यक्ति को सुख-सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। इस समस्या से बचने के लिए गुरुवार के दिन पीपल के पेड़ की जड़ के पास से एक मुठ्ठी मिट्टी निकालें, जिसे पीले कपड़े में रखकर घर ले आएं।
2.अब इस मिट्टी को भगवान विष्णु के चरणों में रख दें। अब ओम नमो भगवते वासुदेवाये मंत्र का 108 बार जप करें। इसके बाद कपड़े में हल्दी का टीका लगाकर इसे अपनी तिजोरी में रख दें। अब रोजाना इसमें धूप-दीप दिखाएं। ऐसा करने से घर में धन की वृद्धि होगी।
3.अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और इससे बचना चाहते हैं तो तुलसी के पेड़ की मिट्टी को एक लाल कपड़े में रख लें। अब इसे देवी लक्ष्मी के चरणों में रख दें। इसके बाद कमल गट्टे की की माला से एक माला 'ऊं श्रीं" मंत्र का जाप करें। इसके बाद पोटली तिजोरी व रुपए रखने की जगह रख दें। ऐसा करने से धन की बढ़ोत्तरी होगी।
4.अगर आप जल्दी अमीर बनना चाहते हैं तो गुरु पुष्य नक्षत्र में सूर्योदय से पहल पीपल के पेड़ की मिट्टी को रेशम के पीले कपड़े में बांधकर ले आएं। अब इसे भगवान के पास रख दें। अब रोजाना इसकी पूजा करें। इससे विष्णु जी प्रसन्न होंगे और रुपयों की दिक्कत दूर हो जाएगी।
5.अगर आप बहुत मेहनत के बावजूद मनचाही सफलता हासिल नहीं कर पा रहे हैं तो इसकी वजह किस्मत का साथ न देना हो सकता है। भाग्य को मजबूत करने के लिए बेलपत्र के पेड़ से ली गई मिट्टी कारगर साबित होती है।
6.अगर आप बेलपत्र के वृक्ष से एक मुट्ठी मिट्टी को नीले कपड़े में बांधकर घर ले आएं। अब इस मिट्टी में थोड़ा गंगाजल और कच्चा दूध डालकर इसे शुद्ध कर लें। अब रूद्राक्ष की माला से 'ऊं शंभवाय नम:" मंत्र की एक माला जाप करें और इसे अपनी तिजोरी में संभालकर रख लें। ऐसा करने से कभी रुपयों की कमी नहीं होगी।
7.अगर बेलपत्र के पेड़ की मिट्टी को सफेद कपड़े में बांधकर शिव जी के पास रखा जाए तो शुभ फल मिलता है। ये प्रक्रिया प्रदोष काल को करनी चाहिए। अब भगवान शिव को सफेद मिठाई का भोग लगाकर ओम नम: शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद पोटली को अपने पर्स व रुपए रखने की जगह रख दें। इससे पैसों की किल्लत दूर हो जाएगी।
8.अगर किसी की शादी नहीं हो रही है या अड़चनें आ रही हैं तो गुरुवार को अच्छा चौघड़िया देखकर केले के पेड़ की जड़ से एक मुट्टी मिट्टी निकालकर उसे पीले कपड़े में बांधकर घर ले आएं। अब इसमें गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करें। इसके बाद मिट्टी को चांदी के ताबीज में भरकर अपनी बाहों में बांध लें। ऐसा करने से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।
9.अगर आपकी किस्मत आपका साथ नहीं दे रही है तो मंगलवार के दिन, जिसमें पूर्णिमा पड़ रही हो, उस दिन केले और बरगद के पेड़ की मिट्टी घर ले आएं। अब इसमें गंगाजल छिड़क करके शुद्ध कर लें। अब रोजाना घर से बाहर जाते समय इसका तिलक लगाएं। इससे आपका काम बन जाएगा।
Published on:
29 Sept 2018 09:22 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
