
पान के पत्ते में दो लौंग रखकर करें ये उपाय, दूर होगी रुपए-पैसों की दिक्कत
नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पान के पत्ते को बहुत शुभ माना जाता है। तभी अच्छे कार्यों एवं पूजन के दौरान पान के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इसके कुछ टोटके भी बताए गए हैं। इन्हें अपनाने से रुपए-पैसों की दिक्कत समेत दूसरी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
1.अगर किसी को आर्थिक समस्याएं हो तो इससे छुटकारा पाने के लिए पान के एक पत्ते में देसी घी में भीगी हुई दो लौंग और एक बताशा रखें। अब इसे आग में जला दें। अगर ये उपाय होलिका दहन के दिन किया जाए तो ज्यादा लाभ होगा।
2.जो लोग कार्य में सफलता चाहते हैं उन्हें बुधवार के दिन गणेश जी को 11 पान के पत्ते चढ़ाने चाहिए। इससे भगवान की कृपा मिलेगी।
3.अगर किसी के घर में हमेशा लड़ाई-झगड़ा होता रहता है तो इससे बचने के लिए शनिवार के दिन एक पान के पत्ते में दो कपूर और दो लौंग रखकर शनि मंदिर या पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। इससे समस्या दूर हो जाएगी।
4.घर में समृद्धि के लिए मंगलवार या शनिवार को हनुमानजी को एक पान का पत्ता चढ़ाएं। इसमें कत्था, गुलकंद, सौंफ, खोपरे का बूरा और सुमन कतरी जरूर डालें। ये कार्य आपको लगातार सात सप्ताह करने होंगे।
5.अगर आपका कोई काम पूरा होने से पहले ही अटक जाता हो तो आपको प्रत्येक रविवार अपने साथ एक पान का पत्ता लेकर घर से बाहर जाना चाहिए। ऐसा करीब दो महीनों तक करना होगा। ऐसा करने से आपके काम बनने लगेंगे।
6.अगर आपका रिश्ता बार-बार टूट जाता है। लड़की व उसके घरवालों को आप पसंद नहीं आते हैं तो इस परेशानी को दूर करने के लिए भी पान के पत्ते का टोटका बहुत उपयोगी है। इसके लिए आपको लड़की व उसके परिवार वालों से मिलने से पहले अपने माथे पर पान के पत्ते की जड़ को घिसकर तिलक लगाना होगा।
7.अगर आपके पति का दूसरी किसी औरत से संबंध हैं व अब वे आप पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं तो उन्हें अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एक पान के पत्ते में केसर और चंदन का पाउडर मिला लें। अब इसे देवी दुर्गा के सामने रखकर चंडी स्त्रोत का 43 दिन तक पाठ करें। ऐसा करते ही आपके पति आपके वश में हो जाएंगे।
8.अगर किसी व्यक्ति को नजर लग गई है तो इससे छुटकारा पाने के लिए पान के पत्ते में सात गुलाब के फूल की पत्तियां डालकर पीड़ित को खिला दें। ऐसा करने से व्यक्ति जल्द स्वस्थ हो जाएगा।
9.अगर आपको अपनी कोई खास मनोकामना पूर्ण करवानी है तो आप सावन के महीने में रोज शिवलिंग पर एक पान का पत्ता चढ़ाएं। ऐसा करने से आपकी हर इच्छा पूरी हो जाएगी।
10.जो लोग सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं या दूसरों को खुश करना चाहते हैं उन्हें घर से निकलते वक्त मीठा पान खाकर जाना चाहिए। इससे जिंदगी में खुशियां आएंगी।
Published on:
21 Dec 2018 05:23 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
