scriptअमेरिकी संसद में शामिल इस भारतीय मूल की महिला का है सुंदर पिचाई से नाता, जानें प्रमिला जयपाल से जुड़ी 10 खास बातें | Pramila Jayapal is the first Indian-American woman to hold a seat in | Patrika News
दस का दम

अमेरिकी संसद में शामिल इस भारतीय मूल की महिला का है सुंदर पिचाई से नाता, जानें प्रमिला जयपाल से जुड़ी 10 खास बातें

अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा की अध्यक्षा करके प्रमिला जयपाल ऐसा करने वाली पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकन बन गई हैं
प्रमिला जयपाल का जन्म चेन्नई में हुआ है, वो 53 साल की हैं

Jun 06, 2019 / 11:15 am

Soma Roy

pramila jaypal

अमेरिकी संसद में शामिल इस भारतीय मूल की महिला का है सुंदर पिचाई से नाता, जानें प्रमिला जयपाल से जुड़ी 10 खास बातें

नई दिल्ली। अमेरिकी संसद में प्रतिनिधि सभा की अध्यक्षता करके प्रमिला जयपाल पहली ऐसी महिला बन गई हैं, जो दक्षिण एशियाई अमेरिकन हैं। भारतीय मूल से जुड़ी होने की वजह से प्रमिला को आज भी भारत की कई चीजें लुभाती हैं। वो यहां के लोगों से भी काफी लगाव रखती हैं। तभी संसद में मौजूद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को अपना करीबी बताया।
निर्मला सीतारमण सुबह उठते ही करती हैं ये काम, जानें उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी 10 बातें

1.प्रमिला जयपाल 53 साल की हैं। वो वाशिंगटन डीसी में एक डेमोक्रेट हैं। उन्होंने हाल ही में अमेरिकी संसद में प्रतिनिधि सभा की अध्यक्षता की। उन्होंने इसका वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर शेयर किया है।
2.उन्होंने ये वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,‘आज मैं पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकन महिला बन गई हूं, जिसने अमेरिकी सदन का संचालन किया।’

3.उन्होंने इस बात पर गर्व जताते हुए कहा कि अमेरिका के इतिहास की सबसे ज्यादा विविधतापूर्ण संसद का संचालन करना उनके लिए सबसे खास बात थी।
4.संसद की कार्यवाही के दौरान वहां डाटा गोपनीयता से जुड़े मामले में आरोपित गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी पेश हुए। तभी भारतीय मूल की प्रमिला खुद को सुंदर पिचाई से खास नाता होने की बात होने पर इंकार नहीं कर पाईं।
5.प्रमिला ने बताया कि उनकी पैदाइश भी सुंदर पिचाई के जन्म स्थान चेन्नई से रही है। अब दोनों ही अमेरिका में महत्वपूर्ण पदों पर काबिज हैं। ऐसे में उन्होंने सुंदर पिचाई से खासा लगाव होने की बात कही।
रोजाना सुबह भूनकर खा लें लहसुन की दो कलियां, होंगे ये 10 फायदे

6.उन्होंने यह भी बतााया कि सुंदर पिचाई और वो एच-1बी वीजा प्राप्त कर यहां आएं थे। इसके बाद उन्होंने ग्रीन कार्ड और फिर अमेरिकी नागरिकता हासिल की।
7.प्रमिला जयपाल का जन्म 21 सितंबर 1965 को चेन्नई में हुआ था। अमेरिका में वो पढ़ाई के सिलसिले में आईं थीं।

8.प्रमिला ने अमेरिका में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। वो पहली बार साल 2016 में चुनकर अमेरिकी संसद का हिस्सा बनी थीं। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय-अमेरिकी महिला थीं। उस वक्त वह संसद में बतौर सदस्य काम कर रही थीं। मगर इस बार उन्हें पहली बार अध्यक्षता की जिम्मेदारी मिली। इस मामले में भी वो पहले नंबर पर रहीं।
9.जयपाल संसद में वाशिंगटन डीसी का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला भी हैं।

10.इससे पहले वो 2015 से 2017 के बीच वह वाशिंगटन प्रांत की सीनेट की भी सदस्य रही थीं।

Home / Dus Ka Dum / अमेरिकी संसद में शामिल इस भारतीय मूल की महिला का है सुंदर पिचाई से नाता, जानें प्रमिला जयपाल से जुड़ी 10 खास बातें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो