1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हड्डियों को बनाना है मजबूत तो खाएं शीशम के बीज, होंगे ये 10 फायदे

शीशम के बीज में प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीटेंड्स पाए जाते हैं, ये शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं शीशम के बीज के सेवन से बाल मजबूत होते हैं, इससे स्किन की बीमारियों में भी लाभ होता है

2 min read
Google source verification

image

Soma Roy

Jun 27, 2019

sheesham ke beej

हड्डियों को बनाना है मजबूत तो खाएं शीशम के बीज, होंगे ये 10 फायदे

नई दिल्ली। शरीर में पोषक तत्वों की कमी के चलते थकान और कमजोरी आ जाती है। इससे अन्य रोग भी हो जाते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए शीशम के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर को दोगुनी एनर्जी मिलती है। इसके और भी कई फायदे हैं।

1.शीशम का बीज हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से कैल्शियम की कमी पूरी होती है। जिससे हड्डियों को ताकत मिलती है। ये मसल्स प्रॉब्लम को भी खत्म करता है।

नींद की गोलियां खाकर है सोने की आदत तो हो जाएं सावधान, बन सकते हैं इस खतरनाक बीमारी का शिकार

2.शीशम के बीज खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। इससे कब्ज, पेट दर्द, गैस जैसी दिक्कतों में तुरंत आराम मिलता है।

3.शीशम के बीज में मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में होता है। ये शरीर में इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रित करता है और साथ ही ग्लूकोज का लेवल भी ठीक करता है। इससे डायबिटीज के रोगियों को लाभ होता है।

4.शीशम के बीज में विटामिन ई, ए और प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए इसके सेवन से स्किन की बीमारियों में लाभ होता है। इससे त्वचा का रूखापन, रैशेज, झाइयां आदि खत्म होती है।

5.ये बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना शीशम के बीज का एक चम्मच चूर्ण खाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। इससे बाल काले और घने भी होते हैं।

6.हार्ट संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी शीशम के बीज लाभकारी माने जाते हैं। इससे कोलेस्ट्रोल लेवल नियंत्रित रहता है। ये बैड कोलेस्ट्रोल को हटाने का काम करता है।

7.चोट या घाव को जल्दी भरने में भी शीशम उपयोगी साबित होता है। प्रभावित जगह पर शीशम के बीज का पाउडर या तेल लगाने से जख्म जल्दी भर जाता है।

8.शीशम के बीज में विटामिन ए होता है। इसलिए रोजाना रात को सोने से पहले एक चम्मच इसका चूर्ण खाने से आँखें लाल होना, धुंधलापन आदि समस्याएं दूर होती हैं।

9.रोज़ाना शीशम का एक पत्ता धोकर चबाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इससे सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार जैसे संक्रामक रोगों का खतरा कम होता है।

10.शीशम के बीज में एंटी बैक्टीरियल एवं एंटी बायोटिक तत्व होते हैं। इसलिए इसके सेवन से शरीर अंदर से मजबूत बनता है। इससे कमर दर्द, जोड़ों के दर्द आदि में राहत मिलती है।

Story Loader