नई दिल्ली। आजकल लोगों की जिंदगी में स्ट्रेस इतना ज्यादा बढ़ गया है कि उन्हें नींद न आने एवं घबराहट आदि की बीमारी हो गई है। ऐसे में लोग चैन की नींद सोने के लिए नींद की गोलियां यानि स्लीपिंग पिल्स का सहारा ले रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है आपकी ये आदत आपको खतरनाक बीमारी का शिकार बना सकती है। इससे आपको अल्जाइमर एवं ट्यूमर जैसे घातक रोग हो सकते हैं।