
घर में लगाएं ये पौधा, शनि दोष से मिलेगा छुटकारा
नई दिल्ली। ज्यादातर लोग शनि की साढ़े साती एवं महादशा से पीड़ित रहते हैं। इसके चलते उनके काम बिगड़ने लगते हैं। अगर आप भी इन्हीं में शामिल हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो घर में शमी का पौधा लगाएं। शमी के कुछ खास उपाय आपको सारी मुसीबतों से बचा सकते हैं।
1.शनि देव को शमी को पौधा भी बहुत प्रिय है। इस पौधे को घर में लगाने से गरीबी दूर होती है। अगर किसी पर शनि का प्रकोप है तो उसे शनिवार के दिन अपने दाएं हाथ में काले कपड़े पर शमी के पेड़ की जड़ बांधनी चाहिएं इससे दोष दूर होगा।
2.अगर शनिवार के दिन शमी के पौधे पर नीली चुनरी उठाएं और उसमें काला धागा बांधे तो इससे शनि देव प्रसन्न होंगे। ऐसा करने से घर में समृद्धि आएगी।
3.इस पौधें को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती हैं। इससे नजर दोष एवं अन्य किसी तरह की बाधा से भी रक्षा होती है।
4.यदि आप किसी शुभ कार्य के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो अपनी जेब में शमी के पत्ते रखना न भूलें। ऐसा करने से आपको उस काम में सफलता मिलेगी। साथ ही आपके मार्ग में आ रही बाधाएं हटेंगी।
5.अगर घर में धन की कमी है और लाख कोशिशों के बावजूद हालात नहीं सुधर रहे हैं तो आप शनि जयंती के दिन व शनिवार को घर में शमी का पौधा लगाएं। अब इसकी जड़ में पूजा की एक सुपारी और एक रुपए का सिक्का दबा दें। इसके बाद पौधे पर गंगाजल अर्पित करें और पूजन करें। इससे पैसों की दिक्कत दूर होने लगेगी।
6.अगर किसी की कुंडली में शनि दोष है तो शमी के पौधे की पत्तियों को चांदी के एक ताबीज में भरकर इसे काले रंग की डोरी में बांधकर पहनें। इससे दोष दूर होगा। साथ ही रुपए-पैसों की दिक्कत खत्म होगी।
7.जो लोग अक्सर बीमार रहते हैं या उन्हें नजर लग जाती है तो शनि अमावस्या के दिन शमी के पौधे में पत्थर या किसी भी धातु का एक छोटा सा शिवलिंग स्थापित कर दें। अब रोजाना शिवलिंग की पूजा करें। इससे राहत मिलेगी।
8.जो लोग जीवन में तरक्की चाहते हैं उन्हें रोजाना शमी के पौधे में पानी डालना चाहिए। साथ ही शनिवार के दिन शमी के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे शनि देव की कृपा होगी।
10.अगर आपके विवाह में बाधाएं आ रही हो तो आप इस शनि जयंती को शमी के पौधे की टहनियों में शुद्ध देसी घी लगाएं। इसके साथ पौधे में लाल सिंदूर चढ़ाएं। ऐसा करने से आपकी कुंडली में मौजूद दोष दूर होंगे। बेहतर परिणाम के लिए आप ये प्रक्रिया लगातार 45 दिनों तक कर सकते हैं।
Published on:
06 Dec 2018 06:05 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
