
बदलते लाइफस्टायल, खान—पान की अनियमितता, अनिद्रा और तनाव से लोगों की मेमोरी पॉवर कमजोर होती जा रही है। लोगों को भूलने की बीमारी हो गई है। प्रतिस्पर्धा के दौर में खुद को बनाए रखना बहुत चुनौतिपूर्ण हो गया है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप अपने डाइट में इन दस चीजों को शामिल कर सकते हैं।

दिमाग को तेज करने के लिए दही और दूध बहुत फायदेमंद होते हैं। दही में एमिनो एसिड होता है जो दिमाग को रिलैक्स करके सेल्स को बूस्ट करने का काम करते हैं। वहीं दूध में प्रोटीन होता है जो मस्तिष्क को विकसित होने में मदद करता है। रोज रात में एक गिलास दूध में दो चम्मच शहद मिला कर पीने से बहुत फायदा होता है।

गर्मियों के दिनों में पेट एवं शरीर को ठंडा रखने के लिए बेल का जूस पिया जाता है। ये दिमाग को शॉर्प बनाने में भी बहुत उपयोगी साबित होता है। इसके पल्प को निकालकर एक गिलास गर्म पानी में शहद के साथ घोलकर नियमित रूप से पीने पर याददाश्त बढ़ती है।

मस्तिष्क को कंप्यूटर से भी तेज बनाने में अलसी का बीज भी बहुत लाभकारी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है। ये दिमाग को ठंडा रखने और तनाव से दूर रखने में मदद करता है।

पालक जहां शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। वहीं ये दिमाग के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम मस्तिष्क को बूस्ट करने का काम करता है। इससे मेमोरी स्ट्रॉग होती है।

दालचीनी में कई औषधीय गुण होते हैं। इसके एक चम्मच पाउडर को शहद के साथ लेने पर मानसिक तनाव कम होता है। इससे मेमोरी भी तेज होती है। ये ब्रेन को एक्टिव बनाने में मदद करता है।

दिमागी कमजोरी से हुई भूलने की बीमारी को ठीक करने के लिए आम भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए एक कप आम का रस, दूध, एक चम्मच अदरक का रस एवं चीनी मिलाकर पीने से दिमाग में खून का संचार ठीक होता है। जिससे मस्तिष्क रिलैक्स महसूस करता है। इससे याददाश्त भी तेज होती है।

दिमाग को तेज करने के नाम पर बादाम का नाम सबसे पहले ध्यान आता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व याददाश्त बढ़ाने में मदद करते हैं। ये ब्रेन की कोशिकाओं को पोषक तत्व प्रदान कर उन्हें हील करता है। इसके ज्यादा लाभ के लिए आप बादाम को रात में भिगोकर इसका छिलका उतारकर 10 ग्राम मक्खन और मिश्री के साथ पेस्ट बनाकर खा सकते हैं।

आंखों की रौशनी बढ़ाने के साथ—साथ आंवला दिमाग को तेज करने का भी काम करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी आॅक्सिटेंड तत्व होते हैं जो मस्तिष्क को तनाव रहित बनाते हैं। रोज सुबह खाली पेट आंवले के दो चम्मच रस में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से लाभ मिलता है।

दिमाग तेज करने के लिए रोज सुबह नाश्ते में एक सेब खाना भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ठंडा दूध पीने से ज्यादा लाभ होता है। इसमें मौजूद फाइबर मस्तिष्क की कोशिकाओं को लाभ पहुंचाते हैं। जिससे मेमोरी तेज होती है।