9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

दूध-दही से नहीं बल्कि बासी रोटी से आएगी ताकत, फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

बासी रोटी में फाइबर एवं पोषक तत्व होते हैं, इससे शरीर स्वस्थ रहता है

2 min read
Google source verification
stale food

दूध-दही से नहीं बल्कि बासी रोटी से आएगी ताकत, फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली। अक्सर घरों में रोटी ज्यादा बन जाने पर बच जाती है। लोग रोटी को बासी समझ कर इसे फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता ये बासी रोटी आपको कई बीमारियों से छुटकारा दिला सकती है। इसके कई फायदे हैं।

1.चूंकि रोटी गेहूं से बनी होती है इसलिए इसके बासी होने पर इसमें न्यूट्रिशन की मात्रा बढ़ जाती है। इसे खाने से पाचन संबंधित दिक्कतें दूर होती है। इससे गैस, कब्ज एवं पेट फूलने आदि की बीमारी से छुटकारा मिलता है।

2.रोटी में फाइबर होता है इसलिए ये पेट की चर्बी कम करने में भी मदद करता है। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करके खाने को जल्दी पचाता है।

3.बासी रोटी खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से भी राहत मिलती है। ये खून के दौरान को ठीक करके श्वांस नली की ब्लॉकेज को दूर करता है।

4.जिन लोगों का शरीर हमेशा गर्म बना रहता है और थकान लगती है तो उन्हें रोजाना सुबह दूध के साथ बासी रोटी खानी चाहिए। इससे बॉडी का तापमान सामान्य रहता है।

5.बासी रोटी खाने से शुगर लेवल सामान्य रहता है। ये इंसुलिन को नियंत्रित कर खून में मौजूद अतिरिक्त शुगर की मात्रा को कम करने में मदद करता है। इससे डायबिटीज की बीमारी में राहत मिलती है।

6.ये ऊर्जा का भी बेहतर स्त्रोत है। अगर सुबह के समय रोजाना बासी रोटी खाया जाए तो शरीर में ताकत आती है। इससे थकान और कमजोरी भी दूर होती है।

7.जो लोग दुबले-पतले हैं और काफी कोशिशों के बावजूद मोटे नहीं हो रहे हैं तो उनके लिए बासी रोटी बहुत फायदेमंद है। ये शरीर में मसल्स बनाने का काम करता है। चूंकि इसमें प्रोटीन और थोड़ा कार्बोहाइड्रेट होता है इसलिए ये शरीर में अतिरिक्त फैट बढ़ाने की बजाय मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

8.जिन लोगों का जी मिचलाता है व एसिडिटी की समस्या रहती है उनके लिए भी बासी रोटी उपयोगी होती है। अगर इसे दूध के साथ खाया जाए तो बॉडी स्ट्रांग बनती है।

9.बासी रोटी खाने से हड्डियां भी मजबूत होती है। चूंकि इसमें प्रोटीन और कैल्शियम होता है इसलिए हड्डियों में बनने वाला बोन मैरो, एक तरह का द्रव्य की मात्रा सही रहती है।