scriptबॉलीवुड की ये 10 अभिनेत्रियां करती हैं एक-दूसरे से नफरत, शक्ल तक देखना नहीं चाहती | These 10 actresses of Bollywood hate each other | Patrika News
दस का दम

बॉलीवुड की ये 10 अभिनेत्रियां करती हैं एक-दूसरे से नफरत, शक्ल तक देखना नहीं चाहती

बॉलीवुड अभिनेत्रियां हमेशा खुद को लाइटलाइट में रखना चाहती है। दूसरों से अलग दिखाने के लिए वे कई प्रयास करती है। इंडस्ट्री में एक दूसरे से आगे निकलने की इनमें होड़ मची रहती है। ग्लैमर की इस दुनिया में दो अभिनेत्रियों के बीच दोस्ती कम और नफरत ज्यादा नजर आती है। अक्सर देखा जाता है इन अभिनेत्रियों के बीच कैट फाइट के चर्चा सामने आते रहते है।

मुंबईOct 04, 2020 / 07:21 pm

Shaitan Prajapat

Cat fight

Cat fight

बॉलीवुड अभिनेत्रियां हमेशा खुद को लाइटलाइट में रखना चाहती है। दूसरों से अलग दिखाने के लिए वे कई प्रयास करती है। इंडस्ट्री में एक दूसरे से आगे निकलने की इनमें होड़ मची रहती है। ग्लैमर की इस दुनिया में दो अभिनेत्रियों के बीच दोस्ती कम और नफरत ज्यादा नजर आती है। अक्सर देखा जाता है इन अभिनेत्रियों के बीच कैट फाइट के चर्चा सामने आते रहते है। इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां ऐसी है जो एक-दूसरे से बहुत ज्यादा नफरत करती है। ये एक दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करती है। आज आपको बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है जो एक दूसरे का फूटी आंख नहीं सुहाती है।

यह भी पढ़ें

महिला लगवा रही थी नकली पलकें, गलती से हुआ ऐसा चली गई आंख की रोशनी



Cat fight

कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ के बीच दोस्ती के कम नफरत की ज्यादा खबरे पढ़ने को मिलती है। एक समय था जब दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुआ करती थी, लेकिन अभिनेता रणबीर कपूर को लेकर इनके रिश्ते में दूरी आ गई। बताया जाता है कि कैटरीना की वजह से ही दीपिका और रणबीर का ब्रेकअप हुआ था।

यह भी पढ़ें

नन्हा स्पाइडर मैन: बिना किसी सहारे चढ़ता है दीवारों पर, देखें वीडियो



Cat fight

कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत हमेशा अपने बेबाकी बयान के लिए जानी जाती है। इसकी कारण इंडस्ट्री में उनके दोस्त कम और दुश्मन ज्यादा है। खबरों के अनुसार, फिल्म ‘फैशन’ के दौरान कंगना और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों अभिनेत्रियों के बीच कैट फाइट सभी के सामने आई थी। कंगना ने भी प्रियंका पर निशाना साधने का कोई मौक़ा अपने हाथ से नहीं जाने दिया।

यह भी पढ़ें

Poonam Pandey Controversies : बाथरूम वीडियो लीक से लेकर पति को गिरफ्तार कराने तक पूनम पांडे के 10 चर्चित विवाद



Cat fight

रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय
पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी भी इस लिस्ट में शामिल है। ऐश्वर्या और रानी के बीच की कैट फाइट के बारे में पूरी दुनिया जानती है। इन दोनों अभिनेत्रियों में इतनी नफरत है कि वह एक-दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करती हैं। बताया जाता है कि फिल्म ‘बंटी और बबली’ के दौरान दोनों के रिश्तों में खटास आई थी। इस फिल्म के दौरान रानी और अभिषेक के अफेयर की खबरें भी पढ़ने को मिली। इसके अलावा दोनों के बीच फिल्म ‘चलते-चलते’ के दौरान भी झगड़ा हुआ था।

Cat fight

प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और बेबो करीना कपूर के बीच पुरानी दुश्मनी है। फिल्म ‘ऐतराज’ के लिए लोगों ने प्रियंका की जमकर तारीफ़ की थी और करीना को नजरअंदाज कर दिया था। इतना ही नहीं करीना ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में प्रियंका के एक्सेंट को भी बनावटी बताया था।

Cat fight
सोनाक्षी सिन्हा और ज़रीन खान
बॉलीवुड दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और जरीन खान भी एक-दूसरे को पसंद नहीं करती हैं। इन दोनों के बीच फिल्म ‘रेडी’ के दौरान से ही कैट फाइट शुरू हो गई थी। बताया जाता है फिल्म ‘रेडी’ के एक गाने की लॉन्चिंग के दौरान जरीन के पास से गुजरने के दौरान हुए सोनाक्षी ने उन्हें हल्का धक्का दे दिया था। इसके बाद से दोनों एक दूसरे के नफरत करने लगी।

Home / Dus Ka Dum / बॉलीवुड की ये 10 अभिनेत्रियां करती हैं एक-दूसरे से नफरत, शक्ल तक देखना नहीं चाहती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो