27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Poonam Pandey Controversies : बाथरूम वीडियो लीक से लेकर पति को गिरफ्तार कराने तक पूनम पांडे के 10 चर्चित विवाद

बॉलीवुड सितारे आए दिन कुछ न कुछ ऐसा करते है जिसके कारण वह लाइम लाइट में बने रहे। खुद को हाइलाइट में बनाए रखने के लिए वे कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। इंडस्ट्री की कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी है जो हमेशा कंट्रोवर्सी में रहना चाहती है।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 25 Sep 2020, 10:12 PM IST

poonam pandey

poonam pandey

बॉलीवुड सितारे आए दिन कुछ न कुछ ऐसा करते है जिसके कारण वह लाइम लाइट में बने रहे। खुद को हाइलाइट में बनाए रखने के लिए वे कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। इंडस्ट्री की कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी है जो हमेशा कंट्रोवर्सी में रहना चाहती है। इसके लिए वह अच्छे काम से लेकर बुरे काम करने में जरा भी नहीं झिझकती है। इन अभिनेत्रियों में एक एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे भी है, जो हमेशा सुर्खियों में रहना पसंद करती है। पिछले दिनों अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ शादी रखने वाली पूनम इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस किसी विवाद की वजह से खबरों में आई हों। पहले ही वो कई विवादों ( Poonam Pandey Controversies ) का हिस्सा रह चुकी हैं।


1. पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
शादी के दो हफ्तों के बाद ही पूनम ने अपने पति पर मारपीट और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। दोनों हनीमून के लिए गोवा गए थे। पूनम का आरोप है कि होटल के कमरे में सैम ने उन्हें बुरी तरह पीटा। जिसके बाद पूनम ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की। सैम को गोवा पुलिस ने अरेस्ट भी किया। हालांकि बाद में उनकी ज़मानत हो गई।


2. पति से अलग होने का किया इशारा
मॉडलिंग से अभिनय में कॅरियर बनाने वाली पूनम का कहना है कि वो सैम के पास वापस नहीं जाएंगी। पूनम ने इशारा दिया है कि वो सैम से अलग हो सकती हैं। ख़ैर अब पूनम के रिश्ते में क्या मोड़ आएगा ये तो वक्त ही बताएगा।

3. लॉकडाउन का उल्लंघन
लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने पूनम पांडे और उनके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया था। लॉकडाउन में बाहर निकलने की मनाही के बावजूद वह अपने ब्वॉयफ्रेंड संग कार से घूमने निकली थीं। हालांकि बाद में अभिनेत्री ने इन खबरों को झूठी बताई थी।


4. अगर इंडिया जीत गई तो सारे कपड़ें उतार दूंगी
अभिनेत्री पूनम पांडे ने साल 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान एक बयान दिया था जिस पर सनसनी मच गई थी। पूनम ने कहा था, अगर इंडिया ये मैच जीत गई तो वो सारे कपड़े उतार देंगी। एक्ट्रेस के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी। बीसीसीआई ने भी अभिनेत्री को ऐसा करने की इजाजत नहीं दी थी।

5. शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्र के खिलाफ केस
पूनम ने इसी वर्ष साल बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्र के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में केस किया था। पूनम का आरोप था उन्हें देश के कई हिस्सों और कराची से कॉल आ रही हैं, जिनमें अश्लील बातें की जाती हैं। उनकी एप राज कुंद्रा की कंपनी मैनेज करती है, जिसके साथ उन्होंने मार्च 2019 में कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था। एक्ट्रेस का आरोप था कि कंपनी ने एप पर उनके निजी नंबर को लीक कर दिया है।

6. खुद लीक किया बाथरूम वीडियो
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली पूनम ने एक अपना बाथरूम वीडियो यू ट्यूब पर शेयर कर दिया था। इसको पूनम में ‘बाथरूम सीक्रेट्स’ नाम था। वीडियो में वो बाथरूम में डांस कर रही थीं। ये वीडियो इतना बोल्ड था कि यूट्यूब ने ख़ुद इसे ब्लॉक कर दिया था।

7. सचिन के साथ वायरल हुई फोटो
पूनम एक बार हाथों में सचिन तेंदुलकर की एक तस्वीर को लेकर सुर्खियो में आई थी। साल 2012 में एक विज्ञापन में भगवान विष्णु की फोटो में सचिन तेंदुलकर के चेहरे के साथ वाली फोटो हाथ में पकड़े हुए, पूनम सेमी न्यूड खड़ी थीं। इस तस्वीर में सचिन का चेहरा भगवान की प्रतिमा पर फोटोशॉप किया गया था। वहीं, भगवान बने सचिन के सामने एक पाकिस्तानी क्रिकेटर झुका हुआ दिखाया गया था। पूनम की इस फोटो पर खूब विवाद हुआ था।

8. सनी लियोन से तुलना किए जाने पर भड़की
सनी लियोन से तुलना किए जाने पर पूनम पांडे ने कहा था मैं इस तुलना से थक गई हूं। मुझे नहीं पता लोग मेरी तुलना सनी से क्यों करते हैं। मैं यहां अभिनय करने आई हूं और आप मुझे अभिनय करते देखेंगे। मैं वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री नहीं हूं।

9. दो बच्चों के पिता है सैम बॉम्बे
36 साल के सैम बॉम्बे एक एड फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, जैकलीन फर्नाडिंस, अर्जुन रामपाल, क्रिकेट स्टार्स विराट कोहली, युवराज सिंह के कई चर्चित विज्ञापनों को सैम बॉम्बे ने डायरेक्ट किया है। सैम पहले से ही तलाकशुदा हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। बेटा ट्रॉय बॉम्बे और बेटी टिया बॉम्बे।


10. IPL में KKR के जीतने पर हो गई थीं न्‍यूड
पूनम पांडे ने 2013 में फिल्म 'नशा' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। लेकिन फिल्मों से ज्यादा पूनम अपनी न्यूड फोटो और बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। हालांकि साल 2012 के आईपीएल के दौरान KKR के जीतने पर उन्‍होंने न्‍यूड पोज दिए थे और सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी।