26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में भूलकर भी न लगाएं ये 5 पेड़, हो सकता है धन का नाश

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधों को घर में लगाना अशुभ माना जाता है, इससे आर्थिक तंगी बढ़ती है

2 min read
Google source verification
unauspicious plants

घर में भूलकर भी न लगाएं ये 5 पौधे, हो सकता है धन का नाश

नई दिल्ली। हम घरों में पौधे हरियाली और सुख-समृद्धि के लिए लगाते हैं। क्योंकि प्लांट को लगाने से घर में सकारात्मकता आती है, लेकिन क्या आपको पता है जाने-अनजाने आपके यूं ही घर में पौधे लगाने से आपको नुकसान भी हो सकता है। तो कौन-से है वो पौधे जिन्हें लगाने से मिल सकते हैं अशुभ परिणाम, आइए जानते हैं।

1.यूं तो खजूर का पेड़ देखने में काफी अच्छा लगता है और इसका फल भी स्वादिष्ट होता है, लेकिन घर में इसे लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिन घरों में ये पेड़ लगा होता है वहां हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती है।

2.जिस तरह खजूर का पेड़ लंबा होता है उसी तरह इसे घर में लगाने से मुसीबतों की लिस्ट भी काफी बढ़ जाती है। ऐसे घरों में अक्सर कोई न कोई विपत्ति आती रहती है।

3.घर में कभी भी बांस का पेड़ भी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि हिंदू धर्म में बांस को महज मृत्यु के समय इस्तेमाल करने योग्य माना जाता है। ऐसे में इसे घर में लगाने से अशुभता आती है।

4.जिन घरों में बांस का पेड़ लगा होता है वहां कभी भी आर्थिक सम्पन्नता नहीं होती है। यहां रहने वाले लोग अक्सर कर्ज में डूबे रहते हैं। बांस का पेड़ घर में होने वाले लड़ाई-झगड़े का भी कारण बनता है।

5.बेर फल खाने में भले ही बेहद स्वादिष्ट लगता हो, लेकिन इसका पेड़ घर में लगाना किसी मुसीबत को दावत देने से कम नही है। क्योंकि जिस तरह से बेर के पेड़ में लगे कांटे इसे उलझा हुआ बनाते हैं। इसी तरह इसके घर में रखने से नकारात्मकता आती है।

6.बेर के पेड़ को लगाने से आर्थिक नुकसान होता है। इससे घर में पैसा नहीं टिकता है और मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है।

7.घर में बोनसाई का पौधा लगाना भी अशुभ माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार ये शुभता का प्रतीक है। मगर हिंदू शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार बोनसाई का पेड़ घर में लगाने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर से चली जाती हैं।

8.बोनसाई का पौधा नकारात्मकता को बढ़ाता है। इससे घर में परेशानियां आने लगती हैं। लोग अस्वस्थ हो सकते हैं और उनके बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं।

9.घर में कभी इमली का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जाओं का वास होता है। ऐसे घरों में भूत-प्रेत एवं बुरे सायों का वास होता है।

10.जिन घरों में इमली का पेड़ लगा होता है वहां रहने वाले लोगों की कभी तरक्की नहीं होती है। इससे परिवार के सदस्यों के स्वास्थ पर भी बुरा असर पड़ता है।