
ज्यादातर लोगों को तांबे के बर्तन में खाना व पानी रखकर पीने के फायदे पता होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं, इनमें रखी कुछ चीजें आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। दरअसल तांबे के बर्तनों में खट्टी चीज रखने से उसका रिएक्शन होने लगता है। ऐसे में खाने के पोषक तत्व खत्म हो जाते है। इन चीजों को खाने से आपको फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है। आज हम आपको ऐसी 10 चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें तांबे के बर्तनों में नहीं रखना चाहिए।

तांबे के बर्तन में कभी—भी दही नहीं रखना चाहिए। क्योंकि दही के तांबे से संपर्क में आने पर ये रिएक्ट करता है। जिससे दही में मौजूद कैल्शियम,विटामिन डी,विटामिन B12,विटामािन B6,पोटेशियम,कोलेस्ट्रॉल और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और ये फूड प्वॉयजनिंग का काम करती हैं। इससे डायरिया,पेट दर्द, डायरिया और उल्टी की समस्या भी हो सकती है।

तांबे के बर्तनों में सिरके वाला अचार भी नहीं रखना चाहिए क्योंकि सिरका मेटल के साथ मिलकर प्रतिक्रिया करता है। इससे कॉपर पॉइजनिंग हो सकती है। ऐसी चीज को खाने से पेट दर्द, दस्त आदि परेशानी हो सकती है।

नींबू व इसका रस भी तांबे के बर्तन में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि नींबू के रस में मौजूद एसिड तांबे के साथ मिलकर रिएक्ट करता है। इससे एसिडिटी व पेट में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

तांबे के बर्तन में किसी भी तरह के खट्टे फल जैसे—संतरा, मौसमी, अंगूर आदि भी नहीं रखने चाहिए। इससे भी फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। जिसके चलते उलटी और सिर घुमने की दिक्क्त लगती है।

इसके अलावा खाने की कोई भी वस्तु तांबे के बर्तन में लंबे समय तक नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने पर कॉपर के गुण भोजन में आ जाते हैं। जरूरत से ज्यादा मात्रा में इसके शरीर में पहुंचने से चक्कर एवं बेहोशी आने लगती है।

इसमें पकाई गई सब्जी भी नहीं रखनी चाहिए। इससे सब्जी में मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। साथ ही तांबे से मिलकर नकारात्मक असर दिखाता है। इससे डायरिया और दस्त हो सकते हैं।

तांबे के बर्तन में दूध रखना भी घातक हो सकता है। दूध में पाया जाने वाला लैक्टो एसिड कॉपर के संपर्क में आते ही नष्ट हो जाता है। ज्यादा देर दूध को इस बर्तन में रखने से ये जहर बन सकता है। इसे पीने से उलटियां हो सकती है।

तांबे के गिलास में फलों का जूस भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि इनमें मौसूट साइट्रिक एसिड तांबे से मिलकर रिएक्शन करते हैं। इसे पीने पर पेेट से संबंधित समस्याएं हो सकती है।