
धन को अपनी तरफ करना है आकर्षित तो ज़रूर करें यह खास उपाय, जल्द मिलेगा फायदा
नई दिल्ली। हर आदमी को जीवन में प्रत्येक कार्य के लिए पैसों की जरूरत रहती है। बिना धन के जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। ऐसे में व्यक्ति आर्थिक रूप से झेल रही समस्याओं का निदान करने के लिए कई उपाय करता है लेकिन इन सबके बाद भी उसकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आता है। वहीं अगर आप धन की देवी लक्ष्मी को समर्पित कर कुछ उपाय कर लेते हैं तो जल्दी ही आर्थिक तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है और घर में खुशहाली का माहौल बना रहता है।
1.धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शुभ मुहूर्त का चयन करना बहुत जरूरी है क्योंकि शुभ मुहूर्त में किया गया कोई भी कार्य बिना किसी विघ्न के पूरा होता है।
2.आपको धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और साथ ही जीवन में आने वाली अन्य समस्याएं भी खत्म होंगी।
3.धन के देवी मां लक्ष्मी के समक्ष एक लाल रंग के रेशमी कपड़े में चावल के 21 दानें रखकर अर्पण करने के साथ इस खास उपाय को करें।
4.प्रत्येक पूजा संंबंधित कार्यों में ध्यान रखें कि हमेशा साबुत चावलों का इस्तेमाल करें, टूटे हुए चावलों का भूल से भी प्रयोग ना करें क्योंकि यह अशुभ माने जाते हैं।
5.चावल की पोटली को देवी लक्ष्मी के समक्ष रखने के बाद उनकी विधि-विधान से पूजा करें और उनसे हमेशा कृपा बनाए रखने का आशीर्वाद माँगे।
6.चावल की पोटली को आप अपने पर्स में या फिर घर में पैसे रखने के स्थान पर भी रख सकते हैं इससे आर्थिक लाभ मिलता है।
7.यह उपाय कुछ ही समय में आपकी धन संबंधी परेशानियों को खत्म करता है और नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को दूर करता है।
8.इस उपाय को करने के लिए शुक्रवार के दिन का या फिर अन्य किसी शुभ दिन का चयन करें। शुक्रवार का दिन इसलिए खास माना जाता है क्योंकि यह दिन लक्ष्मी जी का होता है।
9.वहीं देवी लक्ष्मी के समक्ष नियमित रूप से देसी घी का दीपक जलाएं और साथ ही उनकी आरती करें इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं।
10.वहीं अगर घर के मंदिर में माँ लक्ष्मी की पूजा के दौरान 21 हक़ीक पत्थरों की भी पूजा की जाए तो जल्दी ही आपको धन लाभ होता है।
Published on:
27 Feb 2019 10:21 am
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
