31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पॉपुलैरिटी के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर दे रहें हैं ये 10 टिक टॉक मेकर्स

TikTok Stars : कॉमेडी से लेकर डांस वीडियोज से लोगों का दिल जीत रहे हैं टिक टॉक मेकर्स कई टीवी एक्टर और एक्ट्रेसेस ने भी बनाए हैं अपने टिक टॉक अकाउंट्स

2 min read
Google source verification
tik_tok1.jpg

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के बढ़ते क्रेज के चलते आजकल हर कोई लाइमलाइट में आना चाहता है। पॉपुलैरिटी को बढ़ाने के लिए इन दिनों लोग टिक टॉक पर म्यूजिकली भी खूब बना रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा फायदा छोटे पर्दे के कलाकारों को हो रहा है। उनके इन वीडियोज पर हजारों और लाखों की संख्या में व्यूज आते हैं। जिससे उनके फॉलोअर्स भी लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में ये बॉलीवुड सितारों को भी टक्कर दे रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही 10 मशहूर टिक टॉक मेकर्स के बारे में बताएंगे, जिनके सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

1.इंडियन टिक टॉक मेकर्स में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स फैजल शेख के हैं। वो 24 साल के हैं। वो लिपसिंग वीडियोज बनाते हैं। जिनमें कॉमेडी वीडियोज ज्यादा होते हैं। इनके फॉलोअर्स करीब 24.1 मिलियन हैं।

2.मशहूर टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर ने भी टिक टॉक पर अपना अकाउंट बना रखा है। उनके टिकटॉक पर 19 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जन्नत हाल ही में एक म्यूजिक एलबम भी आया था। वह 17 साल की हैं।

3.टिक टॉक पर तेजी से मशहूर होने वाले लोगों में रियाज अली का भी नाम शामिल है। कॉमेडियन से टिक टॉक मेकर बनें रियाज ने तेजी से 16.8 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छू लिया है। वो लिपसिंग, डॉसिंग और कॉमेडी वाले वीडियोज पोस्ट करते हैं।

4.मशहूर डांस कोरियोग्राफर आवेज दरबार के भी तमाम चाहने वाले हैं। उनके डांस मूवज के चलते टिक टॉक पर उनके करीब 14.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्हें टिक टॉक की ओर से डांस और उनके टैलेंट का बैज भी मिला हुआ है।

5.टिक टॉक पर महज एक गाने से पॉपुलर होने वालों में गरिमा चौरसिया का भी नाम शामिल हैं। उन्होंने अपनी दोस्त रुजेसिविनी के साथ एमिवे बनटाई के एक गाने पर वीडियो बनाया था। जो लोगों को काफी पसंद आया था। इस एक वीडियो के वायरल होने से इनकी पॉपुलैरिटकी बढ़ गई। अब टिक टॉक पर इनके 13.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

6.मशहूर टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर के भी टिक टॉक पर लाखों चाहने वाले हैं। वो ज्यादातर म्यूजिकली वाले वीडियोज बनाती हैं। अभी वो सीरियल अलादीन में लीड रोल प्ले कर रही हैं।

7.टिक टॉक पर मेल कैंडिडेट्स भी काफी पॉपुलर हैं। इनमें से एक हैं मंजुल खट्टर। टिक टॉक पर उनके 12 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो काफी लड़कियों के क्रश भी हैं।

8.टिक टॉक पर निशा गार्गेन की पॉपुलैरिटी भी तेजी से बढ़ी है। उनके करीब 10.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो अपनी एक्टिंग वाले वीडियोज से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं।

9.अदनान शेख को टिक टॉक पर मल्टी टैलेंटेड के तौर पर जाना जाता है। क्योंकि लोग उन्हें उनके ड्रेसिंग सेंस, ग्रुप वीडियोज, लिपसिंग वीडियोज आदि के लिए पसंद करते हैं। उनके करीब 10.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

10.अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाने वाले हसनैन खान के भी काफी चाहने वाले हैं। टिक टॉक पर उनके 10.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।