scriptवेलेंटाइन डे 2019 : ये है बॉलीवुड के टॉप 10 हॉट किसिंग सीन्स, इन्होंने लगाई थी सिल्वर स्क्रीन पर आग | valentine's day 2019 : top 10 hot kissing scenes of bollywood films | Patrika News
दस का दम

वेलेंटाइन डे 2019 : ये है बॉलीवुड के टॉप 10 हॉट किसिंग सीन्स, इन्होंने लगाई थी सिल्वर स्क्रीन पर आग

फिल्म कर्मा में देखने को मिला था सबसे लंबा किस, देविका रानी और हिमांशु राय ने लगाई थी रुपहले पर्दे पर आग

Feb 13, 2019 / 11:48 am

Soma Roy

kissing scenes

वेलेंटाइन डे 2019 : ये है बॉलीवुड के टॉप 10 हॉट किसिंग सीन्स, इन्होंने लगाई थी सिल्वर स्क्रीन पर आग

नई दिल्ली। वेलेंटाइन वीक का आज सातवां दिन है। जिसे किस डे के नाम से जाना जाता है। इस दिन लव बर्डस एक-दूसरे को किस करके अपने प्यार को और गहरा बनाते हैं। इस खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड मूवीज के ऐसे टॉप 10 हॉट किसिंग सीन्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर आग लगा दी थी।
1.किसिंग सीन्स से रुपहले पर्दे पर आग लगाने के मामले में सबसे पहला नाम बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी का ध्यान आता है। उन्हें बॉलीवुड का सीरियल किसर भी कहा जाता है। फिल्म मर्डर में एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ किया हुआ किसिंग सीन उनका अब तक का सबसे हॉटेस्ट किस माना जाता है।
2.बच्चन खानदान की बहु और पूर्व मिस यूनिवर्स रह चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का भी नाम हॉट किस की लिस्ट में शुमार है। उन्होंने फिल्म धूम 2 में एक्टर ऋतिक रोशन के साथ किसिंग सीन दिया था। जिसने बॉक्स आॅफिस में तहलका मचा दिया था।
3.अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्म ये जवानी है दीवानी में अपने एक्स ब्वायफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ लिप लॉक करते हुए नजर आईं थी। उनका ये किस काफी हॉट था।

4.डायरेक्टर संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला में भी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने हसबैंड रणवीर सिंह के साथ इश्क फरमाते हुए नजर आई थी। इस मूवी में रणवीर के साथ उनका एक इंटेस किसिंग सीन था।
5.बॉलीवुड एकट्रेस करीना कपूर खान ने फिल्म जब वी मेट में अपने एक्स ब्वायफ्रेंड शाहिद कपूर के साथ हॉट किसिंग सीन दिया था। इसके बाद मूवी कुर्बान में उन्होंने अपने पति सैफ अली खान के साथ किसिंग सीन दिया था। सिल्वर स्क्रीन पर दोनों किसिंग सीन्स ने ही आग लगा दी थी।
6.एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर ऋतिक रोशन जिंदगी न मिलेगी दोबारा मूवी में लिप लॉक करते नजर आए थें। उनका ये किसिंग सीन काफी इंटेस था।

7.फिल्म जिस्म में बॉलीवुड एकट्रेस बिपाशा बासु और एक्टर जॉन अब्राहम हॉट किसिंग सीन देते हुए नजर आए थे। दोनों का ये रोमांटिक अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया था।
bollywood
8.फिल्म राजा हिंदुस्तानी में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का हॉट किसिंग सीन था। इस सीन की सिनेमेट्रोग्राफी के चलते ये सीन और भी ज्यादा खास हो गया था।

9.आजकल बॉलीवुड मूवीज में किसिंग सीन करना आम बात है, लेकिन गुजरे समाने में इसे सिल्वर स्क्रीन पर दिखाना बहुत ही बड़ी बात थी। उस दौर में बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस डिम्पल कपाड़िया ने फिल्म बॉबी में किसिंग सीन दिया था, जो कि काफी हॉट था।
10.फिल्म कर्मा में देविका रानी और हिमांशु राय ने काफी इंटेस किसिंग सीन दिया था। ये किस बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे लंबे किसिंग सीन्स में से एक है।

Home / Dus Ka Dum / वेलेंटाइन डे 2019 : ये है बॉलीवुड के टॉप 10 हॉट किसिंग सीन्स, इन्होंने लगाई थी सिल्वर स्क्रीन पर आग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो