
तो इस वजह से मैरिड लड़कों को अपना दिल दें बैठती हैं लड़कियां
नई दिल्ली। वैसे तो पार्टनर को चुनने के मामले में सभी की अपनी राय होती है, लेकिन ज्यादातर लड़कियों को पहली नजर में शादीशुदा लड़के ही पसंद आते हैं। ये बात सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन ये सच बात है। इस बात की पुष्टि कई रिसर्च में भी हो चुकी है। तो क्या है इसके पीछे की वजह आइए जानते हैं।
1.पीएलओएस वन नामक पत्रिका में छपे एक रिपोर्ट के मुताबिक लड़कियों को मैच्योर आदमी पसंद होते हैं। इसका खुलासा एक रिसर्च में हुआ है। इसके तहत लड़कियों के सामने लड़कों की कई तस्वीरें रखी गईं। जिसमें उन्हें सबसे ज्याद पसंद शादीशुदा लड़के आए।
2.रिसर्च के मुताबिक कम उम्र की लड़कियों का सोचना होता है कि उनसे बड़ी उम्र के लड़के उन्हें सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं और अगर वो शादीशुदा है तो वो उनकी बातों को समझ सकते हैं।
3.रिसर्च के मुताबिक शादीशुदा लड़कों की ओर लड़कियों के आकर्षण का मुख्य कारण उनकी पर्सनाल्टी होती है। उन्हें लगता है कि मैरिड लड़के ज्यादा समझदार होते हैं। वो उन्हें और हालात को देखकर चीजों को अच्छे से एडजस्ट कर सकते हैं।
4.लड़कियों का मानना होता है कि शादीशुदा लड़के उन्हें ज्यादा अटेंशन देंगे। जबकि कुंवारे लड़कों का ध्यान दूसरी लड़कियों पर जा सकता है। ऐसे में वो उन पर कम फोकस करेगा। इससे रिलेशनशिप में दिक्कतें आ सकती हैं।
5.कुंवारी लड़कियों को लगता है कि मैरिड लड़के अनुभव वाले होते हैं, इसलिए वो हालात को ज्यादा बेहतर तरीके से समझेंगे। जिससे उन्हें किसी तरह का प्रेशर लेने की जरूरत नहीं होगी।
6.शादीाशुदा मर्दों के लिए अनमैरिड लड़कियों के इंट्रेस्ट की एक और वजह है वो है मजबूत फाइनेंशियल स्थिति। लड़कियों को लगता है कि लड़का अपनी इस अवस्था तक पूरी तरह से आत्म-निर्भर हो जाता है। ऐसे में शादी के बात कोई दिक्कत नहीं होगी।
7.अनमैरिड लड़कियों को लगता है कि शादीशुदा पुरुष मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। उनमें मैच्योरिटी रहती है। ऐसे में वो उन्हें हर क्षेत्र में सही सलाह दे सकते हैं।
8.लड़कियों को लगता है ऐसे पुरुष शारीरिक रूप से भी मजबूत होते हैं। वे लड़की की जरूरतों को अच्छी तरह से पूरा कर सकते हैं। इससे वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी नहीं होगी।
9.मैरिड लड़कों को लेकर कुंवारी लड़कियों के मन में धारणा है कि ऐसे मर्द ज्यादा केयरिंग स्वभाव के होते हैं। वे उन्हें हमेशा खुश रखेंगे। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे।
10.लड़कियों को लगता है कि शादीशुदा लड़कों से वो खुलकर बातचीत कर सकेंगी। क्योंकि उन्हें दुनियादारी की समझ होगी। ऐसे में वो मुश्किल हालात में भी साथ रह सकेंगे।
Updated on:
20 Nov 2018 02:40 pm
Published on:
20 Nov 2018 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
