
हर कोई अपना एक आशियाना बनाना चाहता है। इसमें वो अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता है। इसके लिए वो खूब मेहनत भी करता है, लेकिन कई लोग अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाते हैं। वहीं दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग है जिनके घर इतने आलीशान हैं कि वो हमें किसी दूसरी ही दुनिया में ले जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही खास घरों के बारे में बताएंगे जिनकी भव्यता देख आप दंग रह जाएंगे।

1.लंदन का 7 अपर फिलिमोर गार्डेन्स नामक घर अपने आप में बहुत अद्भुत है। इसमें 10 बेडरूम, अंडग्राउंड स्विमिंग पूल, जिम, सिनेमा घर आदि कई आधुनिक सुख-सुविधाएं हैं। इस घर का पूरा इंटीरियर संगमरमर और सोने से बना हुआ है। इस घर की मालिक ओलना पिंचुक हैं। वह यूक्रेन के दूसरे राष्ट्रपति लेओनिड कुचमा की बेटी हैं। इस घर की कीमत लगभग 851 करोड़ रुपए है।

2.लंदन में ही बना एक दूसरा घर जिसका नाम केन्सिंग्टन पैलेस है। इसमें हेल्थ सेंटर, ऑटो म्यूजियम एवं अन्य कई सुख-सुविधाएं हैं। इसके मालिक रोमन एब्रामोविच हैं। इस घर की कीमत करीब 931 करोड़ रुपए है।

3.मोंटाना में बर्फीली पहाड़ियों के बीच स्थित सेवन द पिनेकल भी बहुत शानदार है। इसमें 123 कमरे, हीटेड फर्श, अनगिनत पूल, जिम, स्की लिफ्ट और स्की रिजॉर्ट भी है। इसके मालिक रियल स्टेट डेवलपर और टिंबर कारोबारी टिम ब्लिक्सेथ हैं। इस घर की कीमत लगभग 1030 करोड़ रुपए है।

4.कैलिफोर्निया के सैन सिमेन में स्थित हार्स्ट कैसल की कीमत करीब 1275 करोड़ रुपए है। इसमें 27 बेडरूम है। इसकी खासियत यह है कि इस घर में फिल्म द गॉडफादर की शूटिंग भी हुई है। इसके अलावा जॉन केनेडी, विंस्टन चर्चिल जैसी हस्तियों की मेजबानी भी इस घर में की गई है। अब इसे एक हेरिटेज और टूरिस्ट साइट बना दिया गया है।

5.कैलिफोर्निया में ही एक दूसरा घर भी बहुत आलीशान है। इसका नाम एलिसन एस्टेट है। ये यहां के वुडसाइड में स्थित है। ये 23 एकड़ में फैली हुई है। जिसमें 10 इमारते है, झील, तालाब और बाथ हाउस भी है। इसके मालिक लैरी एलिसन हैं। एलिसन 2013 में फोर्ब्स की ओर से जारी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में तीसरे नंबर पर रहे थे।

6.आलीशन घरों की लिस्ट में भारत में बना एक घर भी शामिल है। इसका नाम एंटीलिया है। ये घर मुकेश अंबानी का है। करीब 27 मंजिला एवं 400,000 स्क्वेयर फुट में फैले इस इमारत में अंडग्राउंड पार्किंग फ्लोर्स भी हैं। साथ ही 3 हेलीपैड भी है। इस इमारत की देखभाल के लिए 600 लोगों का स्टाफ है। इस घर की कीमत 6681 करोड़ रुपए है।