
नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) आज 30 साल की हो गई हैं। यामी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘विकी डोनर’ से की थी।इस फिल्म के बाद से ही वो सुपरस्टार बन गई। हाल ही उनकी फिल्म डि्रम गर्ल आई थी, जिसने 100करोड़ से अधिक का बिजनेस किया और सबसे बड़ा बात इस फिल्म में भी हीरो आयुष्मान ही थे। यामी के जन्मदिन (Birthday) के खास अवसर पर जानें उनसे जुड़ी 10 दिलचस्प बातें।
1- यामी गौतम (Yami Gautam) का जन्म 28 नवंबर 1988 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था और वे चंड़ीगढ़ में पली बढ़ी हैं.
2- यामी के पिता का नाम मुकेश (Mukesh Gautam) गौतम है जो कि पंजाबी फिल्म निर्देशक भी हैं. यामी की एक बहन भी हैं जिनका नाम सुरीली गौतम है। सुरीली ने बड़े पर्दे पर अपना डेब्यू पंजाबी फिल्म पॉवर कट से किया।
3- यामी बचपन में बहुत शैतानी करती थी। एक बार उन्होंने अपने टीचर के फर्जी साइन किए थे और पकड़ी भी गईं।
4- चंडीगढ़ की रहने वाली यामी गौतम लॉ की स्टूडेंट थीं लेकिन बॉलीवुड में आने के लिए उन्होंने क़ानून की पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया।
5- फिल्मों में आने से पहले यामी IAS अफसर बनना चाहती थीं। लेकिन बाद में अपना मन बदल लिया।
6- यामी(Yami Gautam) को खेती किसानी का भी शौक है। उन्होंने हिमाचल में एक ग्रीन हाउस बना रखा है। यहां वो ऑर्गेनिक खेती भी करती हैं।
7- यामी(Yami Gautam) ने अपने करियर की शुरूआत टेलीविजन से शुरू किया था। बाद में उन्होंने सुपर स्टार गणेश के साथ एक कन्नड़ फिल्म में भी काम किया था।
8- यामी को किताबें पढ़ने का भी शौक है। ज्यादातर वे रोमांटिक नॉवल(romantic novels) पढ़ना पसंद करती हैं। यामी ने एक बार कहा था कि मुंबई के ट्रेफिक जाम में फसने पर वे नॉवल पढ़ने लगती हैं।
9- यामी गौतम चाय की सबसे बड़ी दिवानी हैं। यामी को सिर्फ इंडिया की चाय ही पसंद है और इसलिए अपनी हर विदेश यात्रा पर वे अपने साथ चाय की एक पूरी किट ले कर जाती हैं।
10- यामी गौतम एक प्रशिक्षित पोल डांसर (pole dancer) हैं, उन्होंने नामी कलाकार आरेफा से डांस की ट्रेनिंग हासिल की है।
Published on:
28 Nov 2019 03:17 pm
बड़ी खबरें
View Allदस का दम
ट्रेंडिंग
