19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नारियल क्रश के ये 10 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

नारियल का पानी, नारियल का तेल, नारियल का दूध, नारियल की गिरी, कच्चे नारियल की मलाई सभी सेहत के लिए बेहद उपयोगी है।

3 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Jul 13, 2018

health tips

नारियल का इस्तेमाल सेहत और सौन्दर्य के लिए भी किया जाता है। नारियल का पानी, नारियल का तेल, नारियल का दूध, नारियल की गिरी, कच्चे नारियल की मलाई सभी सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। नारियल का पानी शरीर को ठंडा करता है और शरीर का तापमान ठीक बनाए रखता है। नारियल पानी ऊर्जा का अच्छा वाहक है। वहीं ताजे नारियल की मलाई सेहत के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आजकल मार्केट में नारियल पानी से ज्यादा नारियल क्रश को पसंद किया जा रहा है। इसकी बड़ी वजह है कि इसमें नारियल पानी और मलाई दोनों के फायदे होते हैं। नारियल पानी में कई बार तैलीय स्वाद आने लगता है लेकिन नारियल क्रश अलग ढंग से तैयार किया जाता है। इसमें मलाई और पानी को नींबू के रस, शकर व बर्फ के साथ मिक्सर में चलाया जाता है।  

health tips

नारियल क्रश में विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोडियम और लौह तत्व भरपूर होता है। यह सभी तत्व शरीर के संपूर्ण विकास हेतु अत्यंत लाभदायक माने जाते हैं।  

health tips

नारियल क्रश रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। शरीर में मौजूद बहुत से वायरस से भी लड़ाई करता है।  

health tips

नारियल क्रश यानी नारियल पानी में मलाई मिलाकर पीने से त्वचा संबंधी बीमारियों में काफी फायदेमंद है। नारियल के क्रश में खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग मिट जाते हैं। चेहरा सुंदर एवं चमकदार हो जाता है।  

health tips

नारियल क्रश पके हुए नारियल की मलाई से भी ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसमें खनिज पदार्थ की मात्रा अधिक होती है, जबकि फैट, शर्करा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।  

health tips

ताजे नारियल की 11 औंस मलाई में केवल 65 कैलोरी है पर फिर भी यह पोषकता से भरपूर होता है।  

health tips

नारियल क्रश कितनी ही मात्रा में लिया जाए पर यह आपको मोटापे से बचाता है और शरीर को आवश्यक पौष्टिकता प्रदान करता है।  

health tips

नारियल क्रश से शरीर की मैग्नीज की दैनिक आवश्यकता की पूर्ति हो जाती है। यह खनिज रक्त के थक्के हटाने में सहायक कारकों के निर्माण में मदद करता है।    

health tips

इसमें 15 प्रतिशत पोटैशियम होता है, जो मांसपेशियों, हड्डियों और पाचनतंत्र को सही रखने में मदद करता है। तुरंत और तत्काल ऊर्जा के लिए नारियल क्रश बेहद उपयोगी है। किडनी के लिए आवश्यक खनिज मैग्नीशियम ताजे नारियल क्रश में मिलता है।    

health tips

नारियल क्रश में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर में पानी की कमी की समस्या दूर होती है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।