4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीएसटी के दिन बंद रहेगा टैक्स फाइलिंग पोर्टल, ‘डिजास्टर रिकवरी ड्रिल’ का होगा आयोजन

जीएसटीएन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर प्रकाश कुमार ने के अनुसार हम किसी भी बाधा या डिजास्टर की स्थिति में सिस्टम को सुरक्षित, सक्रिय और उपलब्धता बनाए रखने के लिए एक बैकअप तैयार कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 30 Jun 2018, 6:24 PM IST

Gstn

जीएसटी के दिन बंद रहेगा टैक्स फाइलिंग पोर्टल, ‘डिजास्टर रिकवरी ड्रिल’ का होगा आयोजन

नई दिल्ली। गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स के एक साल पूरा होने के मौके पर 1 जुलाई यानी रविवार को टैक्स फाइलिंग पोर्टल जीएसटी नेटवर्क कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाएगा। जीएसटीएन इस दिन टेरर अटैक, पावर ग्रिड के फेल होने या भूकंप जैसी आपदा की स्थिति से पार पाने के क्रम में बेंगलुरू में एक बैकअप सिस्टम तैयार करने के वास्ते एक ‘डिजास्टर रिकवरी ड्रिल’ का आयोजन करेगा। आपको बता दें कि केंद्र सरकार इस मौके को एक उत्सव बनाने में जुटी हुर्इ है। ताकि लोगों के दिलों में जीएसटी को लेकर डर को खत्म किया जा सके।

जीएसटीएन का बैकअप हो रहा है तैयार
जीएसटीएन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर प्रकाश कुमार ने के अनुसार हम किसी भी बाधा या डिजास्टर की स्थिति में सिस्टम को सुरक्षित, सक्रिय और उपलब्धता बनाए रखने के लिए एक बैकअप तैयार कर रहे हैं। इसका उद्देश्य बिजनेस को किसी भी तरह की बाधा से बचाए रखना है। जानकारों की मानें तो कर्इ बार देखा गया कि डिजास्टर आने के बाद डाटा क्रैश हो जाता है। जिसके बाद डाटा को संभालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

12 घंटे बंद रहेगा पोर्टल
टैक्स पेयर्स को भेजे एक मेल में अधिकारियों का कहना है कि उसके द्वारा एक डिजास्टर रिकवरी ड्रिल की प्लानिंग की जा रही है और इसलिए 1 जुलाई को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी। इसलिए पोर्टल पर इसके हिसाब से जीएसटी से संबंधित गतिविधियों के लिए प्लान बनाने का अनुरोध किया जाता है।

उत्सव की तरह आयोजित करने की तैयारी
केंद्र सरकार जिस तरह से जीएसटी को सेलीब्रेट करने की प्लानिंग कर रही है वो एक उत्सव की तरह होगा। ताकि लोगों को जीएसटी के बारे में अच्छे से बताया जा सके। साथ ही लोगों के दिलों से डर को खत्म किया जा सके। जानकारों की मानें तो अभी देश के कारोबारियों में जीएसटी को लेकर काफी डर बना हुआ है। अभी तक कर्इ लोगों ने जीएसटी फाइलिंग प्रक्रिया को नहीं अपनाया है।