8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब खुद की सुरक्षा करने के लिए महिलाएं हैं तैयार, यहां चल रही है सेल्फ डिफेंस की स्पेशल ट्रेनिंग 

Women Self Defence Training: भागलपुर जिले की दो महिलाओं ने न सिर्फ खुद को बल्कि अन्य महिलाओं को भी सुरक्षित बनाने की मुहिम शुरू की है। सैंडिस कंपाउंड मैदान में दो महिलाओं ने निशुल्क ट्रेनिंग शुरू की और इसमें दर्जनभर से अधिक महिलाएं जुड़ गई।

2 min read
Google source verification
Self Defence Training

Women Self Defence Training: डर व असुरक्षा के बीच बिहार के भागलपुर जिले से एक प्रेरित करने वाली खबर सामने आ रही है। भागलपुर जिले (Bhagalpur News) की दो महिलाओं ने न सिर्फ खुद को बल्कि अन्य महिलाओं को भी सुरक्षित बनाने की मुहिम शुरू की है। दरअसल, कोलकाता (Kolkata Rape And Murder Case) में हुए वीभत्स घटने ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि महिलाएं आखिर कहां सुरक्षित हैं। इसी बीच भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में दो महिलाओं ने निशुल्क ट्रेनिंग शुरू की और इसमें दर्जनभर से अधिक महिलाएं जुड़ गई।

योग के बाद कराटे की ट्रेनिंग ले रही हैं महिलाएं (Women Safety)

ट्रेनिंग ले रही लड़कियों का कहना है कि समाज में जिस तरह की दरिंदगी हो रही रही है, ऐसे में इस तरह का प्रशिक्षण लेना बहुत जरूरी है। महिलाओं को खुद की सुरक्षा (Women Safety) के लिए किसी और भी निर्भर नहीं रहना चाहिए। दरअसल, ये महिलाएं यहां योग किया करती थीं। फिर एक दिन ट्रेनर बबली गुप्ता से मुलाकात हुई और उन्होंने निशुल्क ट्रेनिंग देने की बात कही। ऐसे में अब इस जगह पर दर्जनभर से अधिक महिलाएं योग करने के बाद 1 घंटे रोजाना कराटे का प्रशिक्षण ले रही हैं।

यह भी पढ़ें- यूपीएससी हो या Paris Paralympics सिर्फ जीतने के लिए पैदा हुआ है ये शख्स, Success Story पढ़कर रह जाएंगे दंग

ट्रेनर बबली गुप्ता ने क्या कहा (Women Self Defence Training)

ट्रेनर बबली गुप्ता ने कहा कि जिस तरीके से जमाने में महिलाओं पर जुर्म हो रहे हैं, ऐसे में महिलाओं को अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए यह प्रशिक्षण अति आवश्यक है। खास बात यह है कि अब हर एक क्षेत्र में महिलाएं काम कर रही हैं, और ऐसे में अकेले वह सभी जगह पर जाती हैं। अगर किसी प्रकार की कोई छेड़खानी की जाती है तो वह अपने आप के बचाव में सक्षम रहेंगी।