
DRDO Apprentice Recruitment 2025 (Image: Gemini)
DRDO Apprentice Recruitment 2025: अगर आप इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, डिप्लोमा होल्डर या आईटीआई पास हैं और सरकारी संस्थान में काम करने का अनुभव लेना चाहते हैं तो आपके लिए यह शानदार अवसर है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत आने वाले डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज (DIPAS), दिल्ली ने 2025 के लिए अपरेंटिस के 22 पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी चयन केवल डाक्यूमेंट्स के आधार पर किया जाएगा।
इस भर्ती के तहत कुल 22 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए 4 पद, डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए 6 पद और ट्रेड अपरेंटिस के लिए 12 पद शामिल हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों को 12 महीनों की ट्रेनिंग दी जाएगी जिसके दौरान उन्हें स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा।
ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। वहीं डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए इन विषयों में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। ट्रेड अपरेंटिस के लिए आवेदनकर्ता का आईटीआई पास (जैसे कि प्लम्बर, कारपेंटर आदि ट्रेड्स में) होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
इस भर्ती में चयन पूरी तरह मेरिट और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या साक्षात्कार (इंटरव्यू) नहीं होगा। योग्य और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवारों को apprenticeshipindia.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया 17 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 16 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन करते समय सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स को सही तरीके से अपलोड करना अनिवार्य है।
चयनित अभ्यर्थियों को 12 महीनों की अपरेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान उन्हें सरकार से तय मासिक स्टाइपेंड (प्रशिक्षण भत्ता) भी दिया जाएगा जिससे उन्हें आर्थिक सहायता भी मिलेगी और काम ला अनुभव भी मिलेगा।
जो भी अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें। किसी भी गलती से बचने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है।
Updated on:
23 Jun 2025, 11:43 AM IST
Published on:
23 Jun 2025, 11:43 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.