प्रश्न (1) – निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय शहर जेएलएल वैश्विक गतिशील शहर सूचकांक में पहले स्थान पर है?
(अ) कोलकाता
(ब) हैदराबाद
(स) मुंबई
(द) भोपाल
प्रश्न (2) – कौन-सी राज्य सरकार पहला जैव प्रौद्योगिकी पार्क की स्थापना हेतु योजना बना रही है?
(अ) राजस्थान सरकार
(ब) पंजाब सरकार
(स) तमिलनाडु सरकार
(द) कर्नाटक सरकार
प्रश्न (3) – किस राज्य के नगरपालिका चुनावों में फेस रिकग्निशन एप का इस्तेमाल किये जाने की घोषणा की गई?
(अ) ओडिशा
(ब) पंजाब
(स) तेलंगाना
(द) बिहार
प्रश्न (4) – डॉल्फिन जनगणना के अनुसार किस राज्य की चिल्का झील में इरावदी डॉल्फिन की संख्या 146 बताई गई है?
(अ) तमिलनाडु
(ब) पंजाब
(स) गुजरात
(द) ओडिशा
प्रश्न (5) – राजस्थान की निजी क्षेत्र की पहली कृषि मंडी है-
(अ) कैथून-कोटा
(ब) झालरापाटन-झालावाड़
(स) श्रीकरनपुर-श्रीगंगानगर
(द) देशनोक-बीकानेर
प्रश्न (6) – निम्नलिखित में से किस राजा ने पाटलिपुत्र बसाया था?
(अ) शिशुनाग
(ब) बिम्बिसार
(स) अजातशत्रु
(द) उदयिन
प्रश्न (7) – राष्ट्रीय बीज निगम की स्थापना कब हुई?
(अ)1955
(ब)1960
(स)1968
(द)1963
प्रश्न (8) – भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में विधि की सम्यक् प्रक्रिया के सिद्धांत को शामिल किया गया है?
(अ) 16
(ब) 11
(स) 21
(द) 26
प्रश्न (9) – विद्यासागर सेतु स्थित है-
(अ) कटक में
(ब) कोलकाता में
(स) रामेश्वरम में
(द) मदुरई में
प्रश्न (10) – विश्व में लिग्नाइट कोयला का सबसे बड़ा उत्पादक देश है?
(अ) भारत
(ब) फ्रांस
(स) चीन
(द) जर्मनी
उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (अ), 3. (स), 4. (द), 5. (अ), 6. (द), 7. (द), 8. (स), 9. (ब), 10. (द)