
Kala Mahotsava 2019
Kala Mahotsava 2019: भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने हाल ही कला महोत्सव-2019 के तहत संगीत (कंठ), संगीत (वाद्य वादन), नृत्य और चित्रकला कैटेगरी में भाग लेने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस महोत्सव का केन्द्र बिंदु किसी भी पारंपरिक/ शास्त्रीय/ लोक/ समकालीन कलारूपों और शैलियों से संबंधित है।
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव में विभिन्न राज्यों के बच्चे शामिल हो सकते हैं। इसका आयोजन दिसम्बर-2019 में नई दिल्ली में होगा। हर कैटेगरी के लिए एक राज्य से कुल 8 ही एंट्रीज आनी चाहिए। यानी सभी एकल एंट्री में हर कैटेगरी के लिए एक लडक़ी और एक लडक़ा शामिल हो सकता है। साथ ही प्रोफेशनल आर्टिस्ट और परफॉर्मर्स आवेदन नहीं कर सकते हैं। शिक्षण संस्थान में किसी के मार्गदर्शन के बाद ही आवेदन करें।
योग्यता : सरकारी या प्राइवेट किसी भी स्कूल की कक्षा 9, 10, 11 और 12वीं के स्टूडेंट्स ही आवेदन करें।
पुरस्कार : प्रत्येक विजेता (प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों) को नकद राशि, मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। वहीं प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार के रूप में 25 हजार, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 20 हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में प्रतिभागी को 15 हजार रुपए इनाम राशि मिलेगी।
अधिक जानकारी के लिए देख सकते हैं : http://www.kalautsav.in/announcements_2019.php
Published on:
12 Sep 2019, 8:15 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.