24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दसवीं के बाद करें इन ट्रेड में करें आईटीआई, गारंटेड मिलेगी नौकरी

After 10th Pass Best ITI Courses
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 1 Jun 2018, 12:59 PM IST

After 10th Pass Best ITI Courses

After 10th Pass Best ITI Courses

NCVT ITI Admission Process आईटीआई तकनीकी शिक्षा की प्रारंभिक और मजबूत नींव हैं। तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर चुनने वाले अभ्यर्थियों के लिए आईटीआई सबसे बेहतरीन कोर्स होता है। आगे की पढ़ाई करने के लिए भी पोलोटेक्निक में प्रवेश ले सकते हैं। पोलो टेक्निक में प्रवेश लेने पर एक वर्ष की छूट भी मिलती है और सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश मिलता है। आईटीआई में थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल वर्क पर जोर दिया जाता है। सभी ट्रेड में आईटीआई की जा सकती है। यहाँ तक की स्टेनोग्राफर के लिए आईटीआई कोर्स उपलब्ध है। आईटीआई के जरिये तकनीक से सम्बंधित सभी विभागों में नौकरी उपलब्ध होती है। देश के प्रधानमंत्री द्वारा भी आईटीआई की शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। बड़ी डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों के पास प्रैक्टिकल नॉलेज नहीं होता। उन्हें भी प्रैक्टिकल नॉलेज इंटर्नशिप के जरिये और कंपनी में अनुभव के जरिये सिखने को मिलता है। आईटीआई कोर्स की समयावधि 1 से 2 वर्ष की होती है। वर्तमान में आईटीआई की परीक्षाएं सेमेस्टर के जरिये होती है जो अर्द्धवार्षिक होता है।

आईटीआई में प्रवेश के लिए योग्यता
आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए दसवीं पास होना जरुरी है। कुछ ट्रेड में 12वीं उत्तीर्ण को वरीयता दी जाती है। सरकारी आईटीआई संस्थान में प्रवेश लेने के लिए दसवीं में प्राप्त अंकों को ही मानक माना जाता है। आवेदन करने के बाद सभी अभ्यर्थियों के आवेदनों में दसवीं के प्राप्तांक के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। सभी ट्रेड की मेरिट अलग होती है।

आईटीआई से संबधित सरकारी नौकरी
आईटीआई करने के बाद तकनीशियन के पदों पर भर्ती हेतु पात्रता मिल जाती है। रेलवे सबसे ज्यादा भर्ती निकलता है। बिजली बोर्ड में इलेक्ट्रीशियन की भर्ती निकाली जाती है। एलेक्ट्रीशियन का कोर्स 2 वर्ष का होता है जबकि डीजल मेकेनिक का कोर्स 1 वर्ष का होता है। आईटीआई करने के लिए सरकार द्वारा गरीब बीपीएल परिवारों को छात्रवृति भी दी जाती है। निति औधोगिक प्रशिक्षण संस्थाओं द्वारा प्रवेश प्रक्रिया जुलाई में शुरू की जाती है जिसमें प्रशिक्षण शुल्क ज्यादा होता है। आईटीआई करने के बाद जब इंटर्नशिप के लिए जाने संस्थान खुद भेजता है या विद्यार्थी अपने स्तर पर जाता है तो कंपनी के बारे में अच्छे से रिसर्च करके ही चयन करें।