
एमबीबीएस
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS) में छात्रों के भविष्य में रोड़ा बन रहा है चूल्हा-चौका। बीते छह महीने से मेस का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में छात्रों को खुद ही खाना पकाना पड़ रहा है, जिस वजह से उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
एससी रॉय हॉस्टल के फर्स्ट फ्लोर पर मेस का संचालन हो रहा था। लेकिन करीब छह महीने से मेस का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में छात्र सुबह-शाम खुद हो रीटी बना रहे हैं। यही नहीं छात्र चाय और नाश्ता भी खुद से बना रहे हैं। कैंटीन में अस्थाई इंतजाम किए गए हैं लेकिन वो पर्याप्त नहीं है।
अधिकारियों के अनुसार, पुराना टेंडर खत्म हो गया था। दूसरी संस्थान ने टेंडर जीता। नई संस्था ने कुछ समय काम किया लेकिन तकनीकी खामियों के कारण मेस का संचालन बंद हो गया, जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। छात्र सुबह-शाम खाना पकाने के लिए मजबूर हैं। वहीं कुछ लोग होटल में खाना खा रहे हैं।
बता दें, संस्थान में एमबीबीएस की 200 सीटें हैं। संस्थान ने गोमतीनगर विस्तार में फ्लैट किराए पर ले रखा है, जिसे छात्रों को आवंटित किया गया है। MBBS के पांच बैच का संचालन हो रहा है। विभिन्न बैच में करीब 1000 एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं हैं।
नेशनल मेडिकल कमीशन के नियमों के तहत मेडिकल कॉलेजों में MBBS छात्रों के लिए मेस का संचालन अनिवार्य है। इसके बाद भी RMLIMS में नियमों की अनदेखी हो रही है। हालांकि, कॉलेज प्रशासन की ओर से कहा जा रहा है कि जल्द ही मेस का संचालन होगा, इसके लिए कॉलेज प्रयासरत है।
Updated on:
13 Mar 2024 02:56 pm
Published on:
13 Mar 2024 02:54 pm

बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
