बता दें, 4 जून को नीट परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था। इसमें 67 छात्रों को प्रथम रैंक मिली। वहीं एक ही परीक्षा केंद्र से 6 टॉपर निकले। यही नहीं कई छात्रों को ग्रेस मार्क्स देकर 718 और 719 अंक दिए गए। इस तरह की कई गड़बड़ी सामने आई। परिणाम आने के बाद से ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नीट परीक्षा रद्द करने की मांग की जाने लगी। धीरे-धीरे इस मांग ने जमीनी रूप ले लिया और जयपुर, लखनऊ, पटना, दिल्ली समेत अन्य जगहों पर छात्र प्रोटेस्ट करने उतरे। साथ ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। वहीं अब लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है।