
बेंगलूरु। केंद्र सरकार हर महीने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलोजी (आईआईटी) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) बेंगलूरु के 2 हजार पीएचडी विद्यार्थियों को 70 हजार रुपए की फेलोशिप पाचं सालों के लिए देगी। यह जानकारी केंद्रीय उच्च शिक्षा सचिव केवल कुमार शर्मा ने शनिवार को दी। वर्तमान में आईआईटी के शोध विद्यार्थियों को हर महीने 25 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिलती है।
खड़कपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शर्मा ने कहा कि वित्तीय कारणों से बेहतरीन विद्यार्थी देश छोड़कर चले जाते हैं। इसलिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शोध फेलोशिप योजना के तहत ऐसे विद्यार्थी देश में ही रहें। उन्होंने आगे कहा, इस तरह की २ हजार फेलोशिप हर महीने आईआईटी के विद्यार्थियों और आईआईएससी बेंगलूरु के विद्यार्थियों को दी जाएगी।
जामिया हमदर्द से इंश्योरेंस में एमबीए करने का मौका
स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड बिजनेस स्टडीज, जामिया हमदर्द, दिल्ली ने एमबीए (इंश्योरेंस) प्रोग्राम के लिए इच्छुक व योग्य आवेदकों से आवेदन मंगवाए हैं। यह आवेदन शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए आमंत्रित किए गए हैं। प्रोग्राम में एडमिशन के लिए इच्छुक आवेदक 20 अगस्त 2017 तक संस्थान की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
क्या है योग्यता
ए मबीए (इंश्योरेंस) प्रोग्राम 2 वर्ष का होगा जिसमें कुल चार सेमेस्टर होंगे। इस प्रोग्राम में प्रवेश पाने के लिए आवेदकों के पास किसी भी सब्जेक्ट में बैचलर्स डिग्री होनी जरूरी है। इसके साथ ही आवेदकों के बैचलर्स डिग्री में न्यूनतम 50 प्रतिशत माक्र्स या 10 पॉइंट स्केल पर 5 सीजीपीए होनी अनिवार्य है। इस प्रोग्राम में कुल 40 सीटों पर एडमिशन लिए जाएंगे जिनमें एनआरआई या स्पॉन्सर्ड अभ्यर्थियों की सीट्स भी शामिल हैं। वहीं संस्थान के एमबीए (इंश्योरेंस) प्रोग्राम में फॉरन नेशनल्स के लिए भी अतिरिक्त सीट्स रखी गई हैं।
किन्हें मिलेगी छूट
जिन आवेदकों ने एमबीबीएस/ बीयूएमएस/ बीडीएस/ बीपीटी/ बीओटी/ बीफार्म/बीटेक (बायोटेक)/एमएससी (बायोटेक) /एमएससी (बायोकेम) /एमएससी (केम) की हुई है, उन्हें मैट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से छूट दी जाएगी। साथ ही 2 वर्ष के कार्य अनुभव वाले आवेदकों को भी इन परीक्षाओं से छूट होगी। इन्हें सीधे जीडी/ पीआई के लिए बुलाया जाएगा। एनआरआई/स्पॉन्सर्ड सीट्स के लिए आवेदकों को सीमैट/मैट/जीमैट/ कैट/एटीएमए एग्जाम्स से छूट दी जाएगी। हालांकि, इन्हें इंग्लिश प्रोफिशियंसी, जीडी और पर्सनल इंटरव्यू में अपीयर होना होगा।
कैसे होगा चयन
जा मिया हमदर्द के एमबीए (इंश्योंरेंस) प्रोग्राम में आवेदकों को उनके सीमैट/मैट/जीमैट/कैट/एटीएमए एग्जाम्स के स्कोर के आधार पर दिया जाएगा। शॉर्टलिस्ट होने वाले आवेदकों को ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जीडी और पीआई का आयोजन जामिया हमदर्द कैंपस में ही किया जाएगा। अंतिम चयन एग्जाम स्कोर, जीडी और पर्सनल इंटरव्यू की ओवरऑल मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
स्कू ल ऑफ मैनेजमेंट एंड बिजनेस स्टडीज, जामिया हमदर्द के एमबीए (इंश्योरेंस) प्रोंग्राम के लिए आवेदक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.Jamiahamdard.edu पर जाकर ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल 2017 में रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद वह ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। 20 अगस्त 2017 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख है।
हालांकि, उच्च शिक्षा सचिव ने यह साफ कर दिया कि जिन विद्यार्थियों को ये फेलोशिप दी जाएगी, वे इस दौरान कोई दूसरा काम नहीं कर सकेंगे। इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर जल्द ही लग जाएगी। हमें उम्मीद है कि अगले सत्र से यह योजना लागू हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि देश में कुल २३ आईआईटी हैं और एक आईआईएससी है जो बेंगलूरु में स्थित है। इस साल मार्च में खबरें आई थी कि देश में प्रतिभा को रोकने के लिए और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आईआईटी के चुनिंदा पीएचडी विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री शोध फेलोशिप कार्यक्रम के तहत हर महीने ७५ हजार रुपए फेलोशिप दी जाए।
Published on:
20 Aug 2017 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
