scriptManipur Assembly Elections Result 2022 : एन बीरेन सिंह 8,574 मतों के बड़े अंतर से आगे | Patrika News
चुनाव

Manipur Assembly Elections Result 2022 : एन बीरेन सिंह 8,574 मतों के बड़े अंतर से आगे

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी अब 23 सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 8,574 मतों के बड़े अंतर से आगे हैं।

नई दिल्लीMar 10, 2022 / 12:30 pm

Shaitan Prajapat

Manipur Assembly Elections Result 2022

Manipur Assembly Elections Result 2022

Manipur Assembly Elections Result 2022 : मणिपुर में मतगणना के शुरुआती दौर में भाजपा 23 सीटों पर और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही है। अधिकारियों ने कहा कि मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती गुरुवार को सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा और कोविड -19 प्रोटोकॉल के सख्त पालन के बीच शुरू हुई। सभी 60 सीटों के शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी 23 सीटों पर, कांग्रेस 12 सीटों पर और एनपीपी 11 सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र में 8,574 मतों के से आगे किया।

 

बीजेपी अब 23 सीटों पर आगे चल रही है
चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी अब 23 सीटों पर आगे चल रही है। चंदेल, चिंगई, चुराचांदपुर, हिंगांग, हिरोक, हेंगलप, जिरीबाम, कांगपोकपी, करोंग, कीराव, खुरई, क्षेत्रीगांव, कोंटौजम, लिलोंग, नंबोल, नुंगबा, फुंग्यार, सगोलबंद, तामेंगलोंग, थांगा और वांगखेम में बढ़त बनाए हुए है।


यह भी पढ़ें – Manipur Assembly Elections Result 2022: 3 बार के सीएम ओकराम से लेकर बिरेन सिंह तक, इन हॉट सीट पर होगा रोचक मुकाबला


 

एन बीरेन सिंह 8,574 मतों के बड़े अंतर से आगे
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 8,574 मतों के बड़े अंतर से आगे हैं, जबकि पूर्व सीएम और सीएलपी नेता ओ इबोबी सिंह भाजपा के एल बसंता के खिलाफ 472 मतों के अंतर से आगे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि कांग्रेस अध्यक्ष एन लोकेन सिंह भाजपा उम्मीदवार थ बसंता से 4,426 मतों से पीछे चल रहे हैं।

Home / Elections / Manipur Assembly Elections Result 2022 : एन बीरेन सिंह 8,574 मतों के बड़े अंतर से आगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो