2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Airlift डायरेक्टर की मूवी है: अक्षय कुमार

लखनऊ में अक्षय कुमार बोले, फिल्म बेबी की तरह आतंकवादियों को उनके मुल्क में घुसकर मारना चाहिए

2 min read
Google source verification

image

Prashant Srivastava

Jan 22, 2016

प्रशांत श्रीवास्तव, लखनऊ. अक्सर फिल्मों की पहचान उसके एक्टर्स से होती है लेकिन अक्षय कुमार की मानें तो उनकी आने वाली फिल्म एयरलिफ्ट की पहचान उसके डायरेक्टर राजा कृष्ण मेनन से होनी चाहिए। यह फिल्म डायरेक्टर की फिल्म है। उन्होंने ही इसका आइडिया सोचा और डेवेलप किया। प्रीमियर बैडमिंटन लीग की राजधानी लखनऊ में हुई शुरुआत के मौके पर पहुंचे एक्टर अक्षय कुमार ने फिल्म से जुड़ी तमाम बातें शेयर कीं और आतंकवाद से निपटने की नसीयत भी डे डाली।

रियल स्टोरी पर बेस्ड है फिल्म एयरलिफ्ट
अक्षय के साथ इस मौके पर फिल्म की एक्ट्रेस निमरत कौर भी पहुंची। फिल्म के बारे में बातचीत करते हुए अक्षय ने बताया कि यह फिल्म रियल इंसीडेंट पर बेस्ड है। #Airlift की कहानी इराक-कुवैत के बीच 1990 में हुए युद्ध के बाद वहां मौजूद भारतीयों के वहां से बाहर निकलने के मिशन पर आधारित है.
फिल्म की कहानी अक्षय के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कुवैत में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने में मदद करता है। अक्षय के मुताबिक फिल्म की कहानी से बिलकुल छेड़छाड़़ नहीं की गई। बस किरदार का नाम बदला हुआ है। वह रंजीत कात्याल का किरदार निभा रहे हैं। अक्षय बताते हैं कि उनका इस फिल्म से काफी जुड़ाव है। उन्हें इसकी शूटिंग के वक्त काफी कुछ नया जानने को मिला जिसे वे जनता को भी दिखाना चाहते हैं। इस तरह की मूवीज ज्यादा से ज्यादा बननी चाहिए।
akshay
बैडमिंटन से बेहद लगाव है

अक्षय कुमार को खिलाड़ी कुमार भी कहा जाता है क्योंकि उनका स्पोर्ट्स से बेहद लगाव है। वे सोमवार को राजधानी लखनऊ के बीबीडी बैडमिंटन अकैडमी में अवध वॉरियर्स और दिल्ली एसर्स का मैच देखने पहुंचे। अक्षय के मुताबिक, उनका बैडमिंटन से बेहद लगाव है। यह गेम सबसे ज्यादा दिल के करीब है। सबसे ज्यादा खासियत इस गेम की फुर्ती है। इसे खेलने के लिए बेहद चुस्त-दुरुस्त रहना जरूरी है।

आतंकवाद से लड़ने का तरीका फिल्म बेबी ने सिखाया
पठानकोट में हुए आतंकी हमले की अक्षय ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंकियों को सबक सिखाने का तरीका फिल्म बेबी में दिखाया गया था। पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारना होगा, यही सबक सिखाने का सबसे सही तरीका है। हालांकि फिल्म और प्रैक्टिकल लाइफ में बहुद फर्क है लेकिन लोगों में आतंकवाद के खिलाफ बेहद गुस्सा है जो कि जरूरी भी है। ऐसे हमलों के खिलाफ कड़ी कारवाई जरूरी है।
खुद को बैलेंस्ड रखना आता है
बीते दिनों अक्षय ने फिल्म बेबी और हॉलिडे से खूब तारीफें बटोरी थीं। अब फिर अक्षय को बॉक्स ऑफिस पर झंडा बुलंद होने की उम्मीद है। इस फिल्म के बाद वे हाउसफुल 3 में दिखेंगे। अक्षय का कहना है कि वे खुद को काफी बैलेंस्ड रखते हैं। पैट्रियॉटिक फिल्मों के साथ कमर्शियल मूवीज भी करता हूं। कोशिश रहती है कि एक इमेज में बंधकर न रहूं। वहीं निमरत कौर ने फिल्म के बारे में बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला ही है साथ ही अक्षय जैसे सीनियर एक्टर के साथ काम करके काफी मजा आया।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग