1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aamir Khan की ‘लाल सिंह चड्ढा’ पर आया इस मशहूर एक्टर का रिएक्शन, बोले – ‘ये फिल्म एक बड़ी…’

#BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड के बीच आमिर खान (Aamir Khan) की ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हो चुकी हैं। इसी बीच बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर ने उनकी फिल्म पर अपना रिएक्शन देते हुए बड़ी बात कही है, जो तेजी से वायरल हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 12 Aug 2022, 12:13 PM IST

Aamir Khan की 'लाल सिंह चड्ढा' पर आया इस मशहूर एक्टर का रिएक्शन

Aamir Khan की 'लाल सिंह चड्ढा' पर आया इस मशहूर एक्टर का रिएक्शन

काफी लंबे समय से ही सोशल मीडिया पर आमिर खान (Aamir Khan) की 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) को लेकर #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच ये फिल्म 11 अगस्त को देश के 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज हो चुकी है। फिलहाल, फिल्म को लेकर लोगों का मिक्स रिएक्शन आ रहा है। इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस बैनर तले बनाया गया है और अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित है। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। ये फिल्म 6 एकेडेमी अवॉर्ड्स जीतने वाली हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

आमिर खान की इस फिल्म को काफी लंबे समय से नेटिजन्स की ओर से लगातार नफरत का सामना करना पड़ा, जिसके पीछे की वजह आमिर खान के कुछ पुराने बयान और पीके फिल्म में दूसरे पक्ष की भावनाओं को आहत करना है। ऐसे में कई बॉलीवुड सितारे आमिर के समर्थन में भी सामने आए। इन्हीं मे से एक सुपरमॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman) भी हैं।

जिन्होंने इस फिल्म को लेकर अपनी बात रखी हैं। हाल में मीडिया से अपी बातचीत के बीच उन्होंने कहा कि 'ट्रोल एक अच्छी फिल्म को नहीं रोक सकते'। साथ ही उन्होंने फिल्म निमातार्ओं से स्क्रिप्ट पर ज्यादा काम करने के लिए कहा, जिससे सोशल मीडिया पर नेगेटिव कमेंट्स में कमी आ सके और लोग फिल्म देखने के लिए ज्यादा आकर्षित हों। सोशल मीडिया पर #BoycottBollywood एक ट्रेंड शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें:Ranbir-Alia की फिल्म Brahmastra में Shah Rukh Khan बनेंगे Vanar Astra, जानें क्या उनकी भुमिका?


इसे रोकने के लिए क्या करने की जरूरत है? इस सवाल का जवाब देते हुए मिलिंद सोमन ने कहा कि 'हर कोई हर बात से सहमत नहीं हो सकता। आपको कोई फिल्म पसंद है, लेकिन किसी और को ये पसंद नहीं आ सकती है। आज लोगों की वॉयस है और वे जो चाहें कहेंगे'। उन्होंने आगे कहा कि 'अगर कुछ लोग किसी को पसंद नहीं करते हैं, तो वे कहेंगे कि हमें ये शख्स पसंद नहीं है। अगर उन्हें किसी के विचार पसंद नहीं हैं, तो वे कहेंगे कि हमें इस शख्स के विचार पसंद नहीं हैं'।

वो आगे कहते हैं 'कुछ लोग कुछ राजनेता को पसंद नहीं करते, वे कहेंगे कि हमें ये राजनेता पसंद नहीं है, लेकिन जैसा मैंने ट्वीट किया, ट्रोल किसी फिल्म को हिट होने से नहीं रोक सकते, क्योंकि लोग हमेशा अच्छी फिल्में देखते हैं'। मिलिंद आगे कहते हैं कि 'जब कोई अच्छी कहानी होती है तो लोग उसे देखते हैं। आप यह नहीं कहने जा रहे हैं ओह, ये एक अच्छी फिल्म है, लेकिन हम इसे देखने नहीं जा रहे हैं क्योंकि हम अभिनेता को पसंद नहीं करते हैं। इसलिए हम यह फिल्म नहीं देखेंगे'।

यह भी पढ़ें: Raju Srivastava को अब तक नहीं आया होश, डॉक्टर बोले - 'ब्रेन पर हुआ असर'

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन