1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raju Srivastava को अब तक नहीं आया होश, डॉक्टर बोले – ‘ब्रेन पर हुआ असर’

Raju Srivastava Health Update : जाने माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) इस समय दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं। उनको अभी तक होश नहीं आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 12 Aug 2022, 10:31 AM IST

Raju Srivastava को अब तक नहीं आया होश

Raju Srivastava को अब तक नहीं आया होश

कई शो और फिल्मों में लोगों को गुदगुदाने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srisvastava) को पिछलें दिनों हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनको दिल्ली के एम्स अस्पताल (Delhi AIIMS) में भर्ती करवाया गया था, जहां डॉक्टर लगातार उनकी हेल्थ पर अपनी नजर बनाए हुए हैं और साथ ही उनकी हेल्थ अपडेट भी दे रहे हैं। डॉक्टर्स की माने तो उनकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बताई जा रही है। साथ ही बताया जा रहा है कि उनको अभी तक होश नहीं आया है। फिलहाल वो वेंटीलेटर पर हैं। सामने आ रही खबरों की माने तो, वो क्लीनिकल मेडिकेशन को रेस्पॉन्ड कर रहे हैं।

24 घंटे बाद भी राजू श्रीवास्तव की कंडीन लगातार क्रिटिकल बनी हुई है। इतना ही नहीं सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, AIIMS से आ रही जानकारी में बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव को कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके दौरान उनके ब्रेन को भारी नुकसान पहुंचा था। साथ ही बताया जा रहा है कि उनकी हालात में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है वो जस की तस बनी हुई है। AIIMS के डॉक्टर्स की टीम राजू श्रीवास्तव की देख-रेख में लगी है।

साथ ही कॉमेडियन के परिवार वालों से लेकर उनके फैंस तक सभी उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं और चाहते हैं कि वो जल्दी से ठीक हो जाएं। अंतरा श्रीवास्तव ने हाल में अपने एक इंटरव्यू में बताया कि एक अंग्रेजी एंटरटेनमेंट न्यूज़ वेबसाइट से बातचीत में कहा, 'उनकी कंडीशन ना सुधरी है और ना ही बिगड़ी है। पूरी मेडिकल टीम बेहतर कोशिशें कर रही है। हम प्रार्थना कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वे जल्दी ही ठीक हो जाएंगे'।

यह भी पढ़ें: 'मेरा पीछा छोड़ो बहन', Urvashi Rautela पर भड़के Rishabh Pant; एक्ट्रेस बोलीं - 'मैं मुन्नी...'


साथ ही उन्होंने आगे बताया कि 'मेरी मां उनके साथ ICU के अंदर है'। अंतरा ने बताया कि 'कहा पापा काम के सिलसिले में नियमित रूप से दिल्ली और देशभर की अलग-अलग जगहों पर जाते रहते हैं। वे हर दिन जिम में एक्सरसाइज करते हैं और कभी भी वर्कआउट करना नहीं छोड़ते। वे पूरी तरह ठीक थे और उन्हें दिल की कोई बीमारी नहीं थी। इसलिए उनके साथ जो हुआ वो चौंकाने वाला है'।

खबरों की माने तो राजू श्रीवास्तव को बुधवार को नई दिल्ली में जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आया था। उस वक्त वे ट्रेडमिल पर चल रहे थे, जिसके दौरान उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वे गिर पड़े। जिम ट्रेनर उन्हें लेकर एम्स पहुंचे, जहां उनकी जांच की गई। डॉक्टर्स ने बताया कि राजू श्रीवास्तव के एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज है।

यह भी पढ़ें: दूसरे बच्चे की डिलीवरी के 21 दिन बाद फिर से प्रेग्नेंट हो गईं Priyanka Chopra की जेठानी Sophie Turner