
क्या तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं Priyanka Chopra की जेठानी Sophie Turner
ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जेठानी और हॉलीवुड स्टार सोफी टर्नर (Sophie Turner) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में नजर आने वाली एक्ट्रेस ने इसी साल जुलाई में अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद खबर आ रही है कि वो एक बार फिर प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल, हाल में सोफी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपना बेबी बंप प्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। साथ ही फोटो में अपनी आंखें बंद करके बेड पर मुस्कुराती हुई लेटी नजर आ रही हैं।
फोटो में सोफी ब्लैक क्रॉप टॉप और लेगिंग्स के साथ ग्रे-ऑरेंज जैकेट कैरी किए नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'फुल ऑफ बेबी'। वहीं उनकी इस फोटो और कैप्शन को देखने के बाद ज्यादातर फैंस को लग रहा है कि एक्ट्रेस तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
सोफी की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद लोग काफी कंफ्यूज नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके फैंस इस बात भी अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं कि ये उनकी हाल की फोटो है या पुरानी। खैर, उनकी इस फोटो पर काफी संख्या में कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं।
यह भी पढ़े: ‘Priyanka Chopra-Nick Jonas की जोड़ी अच्छी नहीं’, इंडियन मैचमेकिंग-2 की Seema Taparia ने कपल पर कह दी ऐसी बात
सोफी की इस फोटो पर उनके एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'मैं तुम्हारे लिए खुश हूं सोफी'। वहीं दूसरे ने लिखा कि 'बेबीज को खाना बंद करो सोफी'। तीसरा फैन लिखता है कि 'ये तुम्हारी नई फोटो है या पुरानी?'। सबसे ज्यादा लोग इस बात के कंफ्यूज नजर आ रहे हैं। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि ये उनकी पुरानी फोटो है या नई।
बता दें कि सोफी टर्नर और जॉ जोनस (Joy Jonas) ने साल 2019 में एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। दोनों की एक दो साल की बेटी विला है और इसी साल जुलाई में दोनों दूसरी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। 'द गेम ऑफ थ्रोन्स' एक्ट्रेस सोफी हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं।
यह भी पढ़े:'बायकॉट बॉलीवुड' पर भड़के Suniel Shetty, बोलें - 'इंडस्ट्री को बर्बाद...'
Published on:
11 Aug 2022, 4:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.