1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बायकॉट बॉलीवुड’ पर भड़के Suniel Shetty, बोलें – ‘इंडस्ट्री को बर्बाद…’

हाल में सोशल मीडिया पर 'बायकॉट बॉलीवुड' ट्रेंड को लेकर एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि 'इंडस्ट्री को बर्बाद...'।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 11 Aug 2022, 2:29 PM IST

'बायकॉट बॉलीवुड' पर भड़के Suniel Shetty

'बायकॉट बॉलीवुड' पर भड़के Suniel Shetty

काफी लंबे समय से सोशल मीडिया पर 'बॉलीवुड बायकॉट' ट्रेंड कर रहा है। लोग बॉलीवुड के एक्टर्स-एक्ट्रेसेस के साथ-साथ फिल्मों का जमकर विरोध कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनको बायकॉट करने की बात कर रहे हैं। इसी बीच 'बायकॉट बॉलीवुड' को लेकर एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने बड़ी बात कही है। इस समय पूरी फिल्म इंडस्ट्री फिल्मों के बायकॉट कल्चर को लेकर काफी परेशान नजर आ रही हैं। हाल में इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार्स की फिल्में 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं, जिनको लेकर लगातार सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड चल रहा है।

वहीं दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों का मिक्स रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। वहीं लगो सोशल मीडिया पर आमिर खान के पुराने बयानों और अपनी फिल्म पीके में हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाने को लेकर लोगों के गुस्से का शिकार हो चुके हैं। इसकी लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम भी शामिल हो गया। लोगों का कहना है कि उन्होंने ने भी अपनी फिल्म 'OMG' में ऐसा ही कुछ किया है, जिसके विरोध में लोग अब उतर आए हैं।

वहीं इस पूरे मामले को लेकर एक्टर सुनील शेट्टी ने कहा है कि 'वह नहीं चाहते कि 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' इस कैंसिल कल्चर की भेंट चढ़ जाएं'। सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि 'ये बहुत गलत है। हम सब मेहनत करते हैं। हम सबका उद्देश्य होता है कि अच्छा काम करें, हमारी इन्टेंशन सही रहती है'। सुनील शेट्टी अपनी बात रखते हुए आगे कहते हैं कि 'आमिर खान की भी मंशा हमेशा अच्छी रही है'।

यह भी पढ़ें: बायकॉट ट्रेंड बीच सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहे Allu Arjun? जानें क्या है पूरा मामला


सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि 'वे एक साल में 5 फिल्में चुन सकते हैं, लेकिन वे 5 साल में एक फिल्म चुनते हैं और मुझे लगता है कि हमें इस बात का सम्मान करना चाहिए'। वहीं अक्षय के बारे में बात करते हुए सुनील शेट्टी कहते हैं कि 'अक्षय कुमार की बात करें तो वे हमेशा कुछ न कुछ करने की चाह में रहते हैं और एंटरटेनिंग फिल्में देते हैं'। सुनील शेट्टी कहते हैं कि 'हम लोग एंटरटेनर हैं और पब्लिक की चॉइस के हिसाब से ही चलते हैं'।

एक्टर कहते हैं कि 'मुझे इस ट्विटर पर चलने वाले #BoycottBollywood कैंपेन से नफरत है। मैं प्रार्थना करता हूं कि ये बंद हो जाए क्योंकि हम भी एक इंडस्ट्री हैं और इससे कई लोगों को खाना मिल रहा है। कृपया एक इंडस्ट्री को न बर्बाद करें जिसमें अच्छे और कुछ बुरे लोग भी हैं। क्या हम लोग इंसान नहीं हैं? एक मौका तो दीजिए। मैं प्रार्थना करता हूं कि ये दो फिल्में अच्छा करें'।

यह भी पढ़ें: 'मरने के 2 साल बाद भी Sushant Singh Rajput...', Anurag Kashyap की ऐसी बात पर भड़के दिवंगत एक्टर के फैंस