1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मरने के 2 साल बाद भी Sushant Singh Rajput…’, Anurag Kashyap की ऐसी बात पर भड़के दिवंगत एक्टर के फैंस

इन दिनों फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'दोबारा' के प्रमोशन में लगे हैं। इसी बीच उन्होंने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर ऐसा बयान दे दिया है, जो उनके लिए जी का जंजाल बन गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 11 Aug 2022, 12:56 PM IST

Anurag Kashyap On Sushant Singh Rajput Death

Anurag Kashyap On Sushant Singh Rajput Death

इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर लोग काफी गुस्सा जाहिर करते हुए उन्हें बायकॉट करनी के मांग कर रहे हैं, जिसको लेकर रिलीज होने वाली हर फिल्म के नाम के साथ #Boycott ट्रेंड होने लगता है। इसी बीच फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'दोबारा' के प्रमोशन में लगे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसको मिक्स रिएक्शन मिला है। इस फिल्म की कहानी अपनी तरह की एक 'टाइम ट्रैवल' कहानी है और इस फिल्म में दोनों तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं।

तापसी की ये फिल्म भी एक हॉलीवुड फिल्म 'मिराज' की हिंदी रीमक है। ये फिल्म 19 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए एक चैट शो में पहुंचे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों सोशल मीडिया चल रहे बायकॉट ट्रेंड पर बात करते नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा अनुराग ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर भी बात की, जिनको लेकर उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया, जिसके बाद लोग उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। साथ ही निर्देशक को सोशल मीडिया पर खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। निर्देशक कहते हैं कि 'देश के लोग आज बॉयकॉट कल्चर से घिरे हैं। वे बोले, हम बहुत अजीव वक्त में जी रहे हैं'।

यह भी पढ़ें:‘मुझे माफ कर दो’, आज 'लाल सिंह चड्ढा' हो रही रिलीज कल Aamir Khan ने मांगी माफी; यूजर्स बोले - ‘ऐसे कैसे चलेगा’


निर्देशक आगे कहते हैं कि 'मौत के दो साल बाद भी सुशांत सिंह राजपूत आज भी हर दिन ट्रेंड्स में हैं। ये अजीब समय है जब हर किसी को बॉयकॉट किया जा रहा है। पॉलिटिकल पार्टीज, इंडियन क्रिकेट टीम हर कोई बॉयकॉट झेल रहा है। अगर आपका बॉयकॉट नहीं हुआ तो आप बेकार हैं'। साथ ही हिंदी सिनेमा को लेकर बीते 2 सालों से बायकॉट करने वाले ट्रेंड को बात करते हुए निर्देशक कहते हैं कि 'कई ऐक्टर्स इस ट्रेंड को लेकर डरे हैं'।

वो आगे कहते हैं कि 'इससे कई फिल्ममेकर्स भी परेशान हैं'। वो आगे कहते हैं कि 'किसी धार्मिक या सोशियोपॉलिटिकल मुद्दे पर फिल्म के लिए उन्हें प्रोड्यूसर्स नहीं मिल रहे। सबको डर है कि फिल्म का बायकॉट हो सकता है'। इतना ही नहीं निर्देशक और तापसी ने मिलकर लोगों ये अपील करते हुए कहा कि 'हमारी फिल्म को भी बाकी फिल्मों की तरह ही बायकॉट किया जाए हम चाहते हैं ऐसा हो'।

यह भी पढ़ें:Aamir Khan की 'लाल सिंह चड्ढा' और Akshay Kumar की 'रक्षा बंधन' के लिए Swara Bhasker क्यों हो रहीं ट्रोल?