1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aamir Khan की ‘लाल सिंह चड्ढा’ और Akshay Kumar की ‘रक्षा बंधन’ के लिए Swara Bhasker क्यों हो रहीं ट्रोल?

आज आमिर खान (Aamir Khan) की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'रक्षा बंधन' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, लेकिन इन फिल्मों को लेकर स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 11 Aug 2022, 10:40 AM IST

Swara Bhaskar Trolls

Swara Bhaskar Trolls

आज रक्षा बंधन के मौके पर बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'रक्षा बंधन' (Raksha Bandhan) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्मों को लेकर बायकॉट करने की मांग की जा रही है। वहीं दोनों की स्टार्स लगातार अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने लगे थे। फिलहाल, ये कहना काफी मुश्किल है कि कौनसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगी।

इस बीच अपने बोल्ड बयानों को लेकर पहचाने जाने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने भी इन दोनों फिल्मों को लेकर ट्वीट किया है, जिसको लेकर वो ट्रोल हो गईं। दरअसल, स्वरा भास्कर ने कुछ देर पहले अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है, जिसमें वो लिखती हैं कि 'फिल्म का मजा तो बड़े पर्दे पर होता है। वाट्सऐप पर अफवाएं छोड़ें, सपरिवार पिक्चर बड़े पर्दे पर देखें। लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन, 11 अगस्त को सिनेामघरों में। इन्हें थिएटर्स में देखें, ऑल द बेस्ट आनंद एल राय और आमिर खान'। एक्ट्रेस के इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें: Aamir Khan पर लगा राष्ट्रगान और वंदे मातरम के दौरान सैल्यूट न करने का आरोप! जानें एक्टर ने क्या कहा?


स्वारा ने अपने इस ट्वीट में आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय की 'रक्षा बंधन' के पोस्टर्स को भी साझा किया है। साथ ही उन्होंने हैशटैग #BollywoodForever भी लिखा है, जिसको लेकर स्वरा भास्कर बेहद बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, स्वरा भास्कर का ये ट्वीट न्यूट्रल है और उन्होंने अपने ट्वीट में आज रिलीज हुईं दोनों ही बड़ी फिल्मों का जिक्र किया है और देखने के लिए कहा है।

ऐसे में एक ओर जहां रक्षा बंधन के लिए आमिर खान के फैंस और लाल सिंह चड्ढा के लिए अक्षय कुमार के फैन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने कुछ भद्दे कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर का कहा है कि 'बॉलीवुड अब बायकॉट होगा फॉरएवर नहीं'। इसके अलावा भी कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अब देखना ये है कि इन दोनों फिल्मों में से कौन बॉक्स ऑफिस पर छाती है या दोनों ही फ्लॉप जाती हैं।

यह भी पढ़ें:रातों-रात जवान हुईं Hansika Motwani की मां ने दिए थे उन्हें हार्मोनल इंजेक्शन? 15 साल की उम्र में ही...