1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रातों-रात जवान हुईं Hansika Motwani की मां ने दिए थे उन्हें हार्मोनल इंजेक्शन? 15 साल की उम्र में ही…

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'कोई मिल गया' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आने वाली हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) को लेकर आज भी लोगों के मन ये सवाल है कि आखिर ये रातों-रात इतनी जवाब कैसे हो गई थीं?
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 10 Aug 2022, 3:59 PM IST

Hansika Motwani Transformation

Hansika Motwani Transformation

आप सभी को ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और प्रीति जिंटा (Preeti Zinta) की फिल्म 'कोई मिल गया' तो याद ही होगी। इस फिल्म में इन स्टार्स के साथ-साथ कई चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे, जिनमें से एक हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) भी एक थी। इस फिल्म के अलावा एक्ट्रेस ने कई टीवी सिरिलर्स 'शाका लाका बूम-बूम', 'सोन परी', 'करिश्मा का करिश्मा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने एक फिल्म 'आबरा का डाबरा' में नजर आ चुकी हैं, लेकिन बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट।

इसके बाद वो कुछ समय के लिए गायब हो गई थीं। बताया जाता है कि जब हंसिका मोटवानी ने फिल्म 'कोई मिल गया' में काम किया था, तब उनकी उम्र कुछ 11 या 12 थी, लेकिन 4 साल बाद हंसिका मोटवानी सिंगर हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म 'आप का सुरूर' में फिल्मी दुनिया में वापसी की। इस फिल्म में नजर आने के बाद हंसिका मोटवानी ने सभी को चौंका दिया था, क्योंकि अगर वो 4 साल बाद चाइल्ड आर्टिस्ट से सीधा बतौर एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही थी।

यह भी पढ़ें:‘गदर’ के हैंडपंप वाले आइकोनिक सीन की बदल गई लोकेशन, Ameesha Patel ने दिखाया कहां लगे थे 'हिंदूस्तान जिंदाबाद' के नारे


तब उनकी उम्र 15 या 16 साल होनी चाहिए, लेकिन वो अपनी उम्र से काफी बड़ी और बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। हंसिका मोटवानी के इस ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को चौंका दिया था। इतना ही नहीं किसी को भी ये बात समझ नहीं आ रही थी कि रातों-रात हंसिका मोटवानी का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन कैसे हो गया था? हालांकि आज तक इस मामले पर हंसिका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके अलावा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि हंसिका मोटवानी की मां ने उन्हें हार्मोनल इंजेक्शन दिए थे।


जिसके चलते ही हंसिका इतनी तेजी से जवान हो गईं. इतना ही नहीं बताया तो ये भी जाता है कि हंसिका की ये बात उनके पिता को पसंद नहीं था. उन्होंने इस चीज का काफी विरोध किया था, लेकिन उनकी बातों को दरकिनार कर उनकी मां ने ये इंजेक्शन हंसिका को दिए, जिसके बाद उनके पिता गुस्से से घर छोड़ कर भी चले गए थे। इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं हम नहीं जानते, लेकिन ये सभी बातें काफी समय तक खबरों में छाई भी रही थीं।


बता दें कि 'आप का सुरूर' फिल्म के अलावा हंसिका 'मनी है तो हनी है' में भी नजर आई थीं, लेकिन हंसिका बॉलीवुड में कुछ ज्यादा नाम कमा नहीं पाई। हालांकि, आज के समय में वो साउथ इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। तेलुगू फिल्मों में काम कर पहचान बनाने वालीं हंसिका साउथ की टॉप एक्ट्रेस हैं। उन्होंने तमिल में 'वेलायुधम्', 'ओरू काल ओरू कनादी' और सिंघम जैसी फिल्मों में काम किया है। साथ ही आज के समय में उनकी फैन फॉलोइंग करोड़ो में हैं।

यह भी पढ़ें: 'रात को नींद आती है ना?', शख्स ने Paresh Rawal से पूछा ऐसा सवाल तो एक्टर ने भी दिया दो टूक जवाब; बोले - 'मुफ्त की रेवड़ी...'