1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रात को नींद आती है ना?’, शख्स ने Paresh Rawal से पूछा ऐसा सवाल तो एक्टर ने भी दिया दो टूक जवाब; बोले – ‘मुफ्त की रेवड़ी…’

हाल में एक ट्रोलर ने एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) से पूछा कि 'रात में नींद कैसे आती है?', जिसके बाद एक्टर ने मुफ्त की रेवड़ी का नाम लेते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 10 Aug 2022, 1:47 PM IST

शख्स ने Paresh Rawal से पूछा ऐसा सवाल तो एक्टर ने भी दिया दो टूक जवाब

शख्स ने Paresh Rawal से पूछा ऐसा सवाल तो एक्टर ने भी दिया दो टूक जवाब

बॉलीवुड एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) अक्सर ही अपने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते रहते हैं। इतना ही नहीं एक्टर अपने ट्रोलर्स को भी बड़े प्यार से हैंडल करने के लिए जाने जाते हैं। हाल में ऐसे ही पुष्पेंद्र वर्मा नाम के एक ट्रोलर ने एक्टर को टैग कर ट्वीट पर सवाल पूछा कि 'सर जी गुजरात में सब ठीक चल रहा है? रात में अच्छे से नींद तो आ रही है न?'। एक्टर ने इस शख्स पर तंज सकते हुए जवाब देते हुए कहा कि 'बिलकुल वर्मा जी बड़ी अच्छी नींद आती हैं। पूरा दिन मेहनत करो तो रात को मज़ेदार नींद आती हैं, लेकिन अगर दिनभर मुफ़्त की रेवड़ियां खाते रहो तो नींद नहीं आएगी'।

वहीं एक्टर के इस ट्वीट पर लोग भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पिछले महीने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि 'देश में रेवड़ी बांटने की संस्कृति चल रही है'। पीएम की इस बात पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने तंज कसा था।

हाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम सहाब ने मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर बीजेपी पर निशाना साझा था, जिसके दौरान उन्होंने कहा था कि 'इसे फ्री की रेवड़ी बताया जा रहा है। बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की वजह से राजस्व को घाटा हो रहा है। इससे बुरी बात नहीं हो सकती है'। सीएम की इसी बात पर परेश रावल ने भी तंज कसते हुए अपने ट्रोलर को जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें: ‘मैं नहीं चाहता अनपढ़ चौकीदार देश का PM बने’, एक्टर की इस बात पर Sherlyn Chopra ने दिया ऐसा करारा जवाब


इतना ही नहीं हाल में बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि 'भारत की जनता कह रही है कि जमीन पर तो हैं जीरो, लेकिन रेवडियां बांटकर बनना चाहते हैं हीरो'। उन्होंने आगे कहा कि 'अरविंद केजरीवाल ने वादा किया कि मैं 500 नए स्कूल दूंगा, लेकिन 500 नए स्कूल खोलना तो दूर, 16 स्कूल दिल्ली में बंद हो गए। RTI से पता चलता है कि 16 स्कूल बंद होने के साथ ही 745 स्कूल ऐसे हैं'।

वो आगे कहते हैं कि 'इन स्कूलों में प्रधानाचार्य तक नहीं हैं'। बता दें कि 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने भी मुफ्त की रेवड़ी पर टिप्पणी की थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 'नीति आयोग, वित्त आयोग, सत्ताधारी दल और विपक्षी पार्टियों RBI और बाकी संस्थाओं को भी इस मामले में सुझाव देने चाहिए कि आखिर इस ‘रेवड़ी कल्चर’ को कैसे रोका जा सकता है'।

यह भी पढ़ें: Annu Kapoor की फिल्म ‘हम दो हमारे बारह’ के पोस्टर पर विवाद, लोग बोले - 'मैसेज साफ है ...'