1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Annu Kapoor की फिल्म ‘हम दो हमारे बारह’ के पोस्टर पर विवाद, लोग बोले – ‘मैसेज साफ है …’

अन्नू कपूर (Annu Kapoor) की अपकमिंग फिल्म ‘हम दो हमारे बारह’ (Hum Do Hamare Baarah) इन दिनों विवादों में फंस चुकी हैं। फिल्म के पोस्टर पर लोग अपनी आपत्ति दर्ज करवा रहे हैं। ये फिल्म कॉमिक अंदाज में पेश होने वाली एक गंभीर मुद्दे पर आधारित है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 10 Aug 2022, 12:07 PM IST

Annu Kapoor की फिल्म ‘हम दो हमारे बारह’ के पोस्टर पर विवाद

Annu Kapoor की फिल्म ‘हम दो हमारे बारह’ के पोस्टर पर विवाद

बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके अन्नू कपूर (Annu Kapoor) जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘हम दो हमारे बारह’ (Hum Do Hamare Baarah) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जो विवादों में आ चुका है। साथ ही लोग इस पोस्टर पर अपनी आपत्ति जाहिर कर रहे हैं। ये फिल्म भारत में तेजी से बढ़ रही आबादी जैसे गंभीर मसले पर बनाई जा रही है। वहीं फिल्म के पोस्टर में एक समुदाय विशेष ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। उनका कहना है कि इस तरह की फिल्म को नहीं बनाया जा सकता। इतना ही नहीं फिल्म के पोस्टर पर एक लाइन भी लिखी है, जिसमें लिखा है 'जल्द ही चीन को भी पीछे छोड़ देंगे' इस लाइन को लेकर भी नाराजगी जाहिर की जा रही है।

इस फिल्म के पोस्टर लॉन्च वाले दिन अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अन्नू कपूर ने कहा कि 'ये काफी गंभीर विषय है, लेकिन फिल्म की टीम ने इस कॉमिक अंदाज में बनाया है'। अन्नू कपूर मे आगे कहा कि 'मेरे पास कई मैसेज आते हैं, जिनमें एक बार यह आया कि भारतीय बड़े शर्मीले होते हैं। अब शर्मा-शर्मी में हमारी आबादी इतनी हो गई। सोचिए कि हम अगर ऐसे नहीं होते और बिंदास रहते तो आबादी का क्या हाल होता'।

उन्होंने अपनी बात रखते हुए आगे कहा कि 'हमारी फिल्म तमाम विशेषज्ञ हमारे देश में जनसंख्या विस्फोट पर अपनी राय जाहिर करते हुए इसके दुष्परिणामों की ओर इशारा करते रहे हैं। बेलगाम होकर बढ़ती जनसंख्या देश में गरीबी और बेरोजगारी की मुख्य वजहें है'। वहीं इस पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर कोल्ड वॉर हो रहा है।

यह भी पढ़ें:नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंची Laal Singh Chaddha की टीम, लोग बोले - 'कुछ भी कर लो Boycott पक्का...'


जहां कुछ लोग इस फिल्म के बायकॉट की मांग कर रहे हैं और इस पोस्टर को हटाने की बात कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इस फिल्म का जमकर समर्थन भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 'ये एक गंभीर मुद्दा है, जिस पर फिल्म बननी चाहिए'। वहीं कुछ कह रहे हैं कि 'ये फिल्म एक साफ मैसेज दे रही है'। इस तरह के कई ट्वीट्स आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएगी। बता दें कि पोस्टर लॉन्च के मौके पर अन्नू कपूर के साथ बाकी स्टार्स भी नजर आए थे।

इस फिल्म के निर्माता रवि गुप्ता हैं, जबकि कमल चंद्रा ने फिल्म का निर्देशन किया है. इस फिल्म की कहानी राजन अग्रवाल द्वारा लिखी गई है। वहीं इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अन्नू कपूर ने कहा कि 'फिल्मों के जरिए जनसंख्या विस्फोट की बात की जानी चाहिए और यही वजह है कि हमने इतने अहम विषय पर बनी फिल्म में काम करने का फैसला किया'।

यह भी पढ़ें: 'महाभारत' पर फिल्म बनाने से Aamir Khan को लग रहा है डर? बोले- 'तैयार नहीं हूं क्योंकि...'