1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘महाभारत’ पर फिल्म बनाने से Aamir Khan को लग रहा है डर? बोले- ‘तैयार नहीं हूं क्योंकि…’

आमिर खान (Aamir Khan) की अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' कल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इसी बीच उन्होंने महाभारत पर फिल्म बनाने पर एक बड़ा खुलासा किया, जिसके बाद उन्होंने कहा कि 'अभी मैं तैयार नहीं हूं क्योंकि...'।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 10 Aug 2022, 10:24 AM IST

'महाभारत' पर फिल्म बनाने से Aamir Khan को लग रहा है डर

'महाभारत' पर फिल्म बनाने से Aamir Khan को लग रहा है डर

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) कल यानी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से चैतन्य अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू देने जा रहे हैं। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर फिल्म को कुछ लोग बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं, तो सामने आ रही खबरों की माने तो फिल्म ने पहले ही एडवांस बुकिंग से करोड़ों की कमाई कर ली है।

इसके बाद फिल्म देखने के बाद सिनेमाघरों से बाहर आने वाले लोगों के रिस्पॉन्स का इंतजार हो रहा है। वहीं इन दिनों आमिर भी अपनी फिल्म की जबरदस्त प्रमोशन में लगे हैं। इस बीच आमिर खान ने अपने एक औक ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर बात की, जिसको लेकर उन्होंने कहा कि वो अभी भी उसको करने के लिए तैयार नहीं है। ये बात आमिर खान ने हिंदू पौराणिक महाकाव्य ‘महाभारत’ (Mahabharat) पर फिल्म बनाने को लेकर कही है।

आमिर खान ने इस फिल्म का अपना ड्रीम प्रोजेतक्ट बताते हुए कहा कि 'वे इस पर काम करने से डरते हैं'। आमिर 'महाभारत' पर आधारित एक बड़े बजट की फिल्म बनाने का काफी समय से विचार बना रहे हैं, जिसको लेकर वो अभी तक फैसला नहीं कर पाए हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म को लेकर कई खबरें भी सामने आई थी कि आमिर इसको बनाने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Aamir Khan से अलग होने के बाद Kiran Rao अब पूरा करेंगी अपना सपना, आखिरी बार 11 साल पहले किया था ये काम


इतना ही नहीं इस फिल्म को बनाने के लिए आमिर ने साल 2018 में राकेश शर्मा की बायोपिक में काम करने इंकार तक कर दिया था, ताकि वो अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम कर सकें। ‘महाभारत’ पर बनने वाली इस फिल्म को लेकर ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि आमिर खान इस फिल्म के लिए 1000 करोड़ रुपए खर्च करने वाले हैं। अपने इसी ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा कि ‘जब आप महाभारत पर एक फिल्म बना रहे हैं, तो आप केवल एक फिल्म नहीं बना रहे हैं। आप एक यज्ञ कर रहे हैं। ये केवल एक फिल्म नहीं है ये और भी बहुत कुछ है और इसलिए मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं'।


आमिर ने आगे कहा कि 'मैं इसे बाहर लाने से डरता हूं। महाभारत आपको कभी निराश नहीं करेगा, लेकिन आप महाभारत को निराश कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले भी एक बार आमिर ने कहा था कि ‘ये एक इच्छी और बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। ये मेरे लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट है, लेकिन अगर मैं आज फैसला करता हूं कि मैं इसे बना रहा हूं, तो मुझे इसे 20 साल देने होंगे। इसलिए मुझे डर लगता है, अगर मैं हां कह दूं और इसे बनाने का फैसला कर लूं, तो पांच साल सिर्फ रिसर्च में और फिर उस पर अमल करने में जाएंगे.. ये सबजेक्ट मेरे लिए बहुत रोमांचक है'।

यह भी पढ़ें: सगे भाइयों का करियर बनाने में छूटा इन स्टार्स का पसीना, फिर भी इंडस्ट्री में नहीं मिली बड़ी पहचान