1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं नहीं चाहता अनपढ़ चौकीदार देश का PM बने’, एक्टर की इस बात पर Sherlyn Chopra ने दिया ऐसा करारा जवाब

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) अपने बेबाक बयानों के लिए काफी जानी जाती हैं। हाल में पीएम मोदी (PM Modi) को लेकर बॉलीवुड एक्टर ने ऐसा कमेंट किया, जिसका एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया। ने पलटवार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 10 Aug 2022, 1:11 PM IST

PM Modi के बारे में कमेंट करने वाले एक्टर को Sherlyn Chopra ने दिया ऐसा करारा जवाब

PM Modi के बारे में कमेंट करने वाले एक्टर को Sherlyn Chopra ने दिया ऐसा करारा जवाब

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) हमेशा से अपनी बोल्ड फोटो-वीडियो के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वो अक्सर ही ऐसे लोगों को जवाब देती नजर आती हैं, जो देश के प्रधानमंत्री को ट्रोल करने का काम करते हैं। हालांकि, कभी-कभी अपने बयानों के चलते उनको भी सोशल मीडिया पर ट्रोलर्सा का निशाना बनना पड़ता है, जिससे उनको कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। हाल में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के एक ऐसे ही एक्टर को करारा जवाब दिया है। हम बात कर रहे हैं एक्टर और खुद को नंबर 1 फिल्म क्रिटिक बताने वाले केआरके (KRK)।

कमाल राशिद खान भी अक्सर अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। केआरके का नाम उन लोगों में शामिल है, जो बॉलीवुड से लेकर देश-विदेश की राजनीति दुनिया पर कमेंट्स करने से पीछे नहीं हटते हैं। हाल में उन्होंने देश के पीएम मोदी (PM Modi) को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसको लेकर उनको सोशल मीडिया पर काफी खरी-खोटी भी सुननी पड़ती थी।

इसके बाद उन्होंने अपने इस ट्वीट को डिलिट कर दिया था। इस ट्वीट में केआरके लिखते हैं 'मैं जानता हूं कि सभी राजनेता एक जैसे ही होते हैं। इसलिए हमें उनमें से केवल एक को चुनना हैस तो अगर मुझे उनमें से किसी एक को चुनना है, तो निश्चित रूप से मैं शिक्षित अरविंद केजरीवाल को चुनूंगा, क्योंकि मैं नहीं चाहता कि कोई अशिक्षित चौकीदार 140 करोड़ लोगों का पीएम बने'।

यह भी पढ़ें: Annu Kapoor की फिल्म ‘हम दो हमारे बारह’ के पोस्टर पर विवाद, लोग बोले - 'मैसेज साफ है ...'


उनके इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने एक्टर के लिए बड़ा बयान दिया, जिसके बाद लोग उनके ट्वीट्स पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। शर्लिन चोपड़ा ने केआरके इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि 'पैख़ानालॉजी में पीएचडी हासिल करके खुद को एजुकेटेड समझते हैं'। एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा कि 'PM पढ़ा लिखा नही गुणवान होना चाहिए पर आप को ये सब कहां से पता चलेगा'।

वहीं एक और यूजर ने लिखा कि 'आप लोग हैं कौन? तुम लोग पढ़े लिखे होते तो समझ पाते कि पीएम को 140 करोड़ जनता ने की चुना है'। एक और यूजर लिखता है 'अंकल जी आपने जो कहा, वही अगर पाकिस्तान ,सऊदी ,अफगानिस्तान, टर्की आदि देशों के प्रमुख को कहते तो आप क्या हाल होता वो वहीं पर पता चलता'। एक यूजर ने लिखा कि 'आप लोगों को कुछ लोगों ने फॉलो कर लिया, थोड़ी इज्जत दे दी तो कुछ भी बोलोगे'।

यह भी पढ़ें: नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंची Laal Singh Chaddha की टीम, लोग बोले - 'कुछ भी कर लो Boycott पक्का...'