2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘गदर’ के हैंडपंप वाले आइकोनिक सीन की बदल गई लोकेशन, Ameesha Patel ने दिखाया कहां लगे थे ‘हिंदूस्तान जिंदाबाद’ के नारे

हाल में अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी फिल्म ‘गदर’ के हैंडपंप वाले सीन आइकोनिक सीन की लोकेशन दिखाती नजर आ रही हैं और शूटिंग की काफी बातें बताते नजर आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 10 Aug 2022, 2:41 PM IST

‘गदर’ के हैंडपंप वाले आइकोनिक सीन की बदल गई लोकेशन

‘गदर’ के हैंडपंप वाले आइकोनिक सीन की बदल गई लोकेशन

आप सभी को साल 2001 में रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ (Gadar) तो याद ही होगी। इस फिल्म से अमीषा पटेल को बॉलीवुड में पहचान मिली थी। इस फिल्म के गाने और कई सीन्स आइकोनिक बन गए थे, जिन्होंने बखूबी लोगों का दिल जीता था। इतना ही नहीं आज भी ये फिल्म लोगों के लिए पुरानी नहीं हुई है। वहीं अब इस फिल्म के सीक्वल की भी खबरें आ रही हैं, जिसको लेकर मेकर्स ऐलान कर चुके हैं और लोग भी इसके लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे।

फिल्म के कई डायलॉग आज भी लोगों के बीच बड़े फेमस हैं, जिनमें से एक है ‘हिंदूस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है, जिंदाबाद रहेगा’। ये इस फिल्म का आइकोनिक सीन का डायलॉग था, जहां सनी देओल अपनी पत्नी सकिना को लेकर के लिए पाकिस्तान जाता है और वहां हैंडपंप को उखाड़ कर पाकिस्तानियों को मारने लगते हैं। आप सभी को वो सीन और वहां की लोकेशन की एक झलक तो जरूर याद होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो सीन हिंदूस्तान के ही लखनऊ के एक स्कूल में शूट किया गया था।

इसकी लोकेशन आज के समय में काफी बदल गई है। इस लोकेशन का एक वीडियो हाल में अमीषा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। वीडियो में एक्ट्रेस वहीं लोकेशन दिखाती नजर आ रही हैं, जहां दोनों का आइकॉनिक हैंडपंप वाला सीन फिल्माया गया था। सनी देओल का ये हैंडपंप वाला सीन लखनऊ के फ्रांसिंस कॉन्वेंट स्कूल में शूट किया गया था।

यह भी पढ़ें: 'रात को नींद आती है ना?', शख्स ने Paresh Rawal से पूछा ऐसा सवाल तो एक्टर ने भी दिया दो टूक जवाब; बोले - 'मुफ्त की रेवड़ी...'


हालाकिं, अब वो जगह काफी बंदल चुकी हैं, जिसको पहचान भी पाना काफी मुश्किल है। अमीषा पटेल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है ‘गदर का सबसे ज्यादा आइकॉनिक सीन का लोकेशन (लखनऊ)... वही मशहूर आइकॉनिक पंप सीन... हिंदुस्तान जिंदाबाद’। अमीषा लोकेशन पर ही नजर आ रही हैं और वहां खड़ी होती हैं वहां चारों ओर हरियाली दिखाई दे रही हैं और वहां काफी सारे पेड़-पौधे लगाए जा चुके हैं।

वीडियो में अमीषा बताती हैं कि ‘जब फिल्म कि शूटिंग हुई थी तब यहां ऐसा नहीं था’। एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि ‘गदर का आइकॉनिक सीन यहीं शूट हुआ था। मेरे पीछे वो जगह है’। आगे वो बताती हैं कि ‘यहां कोई घास नहीं था। उस वक्त यहां कोई गार्डन नहीं था। ये सब कुछ नहीं था। वहां सिर्फ सीढ़ियां थी, जो पंप उखाड़ा गया था वो यहां पर था। फिर हम सब लोग सीढ़ियों की तरफ भागे। हिंदुस्तान जिंदाबाद का सीन, जिंदाबाद है, जिंदाबाद रहेगा, यहीं पर हुआ था’।

यह भी पढ़ें:‘मैं नहीं चाहता अनपढ़ चौकीदार देश का PM बने’, एक्टर की इस बात पर Sherlyn Chopra ने दिया ऐसा करारा जवाब

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन