1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Priyanka Chopra-Nick Jonas की जोड़ी अच्छी नहीं’, इंडियन मैचमेकिंग-2 की Seema Taparia ने कपल पर कह दी ऐसी बात

मैचमेकर सीमा टपारिया (Sima Taparia) ने हाल में कपल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की जोड़ी के बारे में एक बड़ा बयान दिया है, जिसको सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 11 Aug 2022, 2:58 PM IST

Seema Taparia ने Priyanka Chopra-Nick Jonas के मैच पर दिया बड़ा बयान

Seema Taparia ने Priyanka Chopra-Nick Jonas के मैच पर दिया बड़ा बयान

मैचमेकर सीमा आंटी यानी सीमा टपारिया (Sima Taparia) को आप सभी जानते हैं, जिसके शो ‘इंडियन मैचमेकिंग’ (Indian Matchmaking) का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर कल यानी 10 अगस्त से शुरू हो चुका है। इस शो को खुद मैचमेकर सीमा टपारिया ही होस्ट करती हैं, जो लोगों को मैचमेकिंग और लाइफ पार्टनर से रिलेटेड टिप्स देती हैं। हाल के एपिसोड में सीमा आंटी ने अपनी क्लाइंट नादिया को ऐज गैप के आधार पर अपने लिए लाइफ पार्टनर चुनने की सलाह दी। हालांकि, इस दौरान उन्होंने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) पर एक बड़ा बयान भी दिया।

उनके इस बयान ने सभी का ध्यान उनकी और खिंचा। शो के दूसरे एपिसोड में सीमा अपनी क्लाइंट नादिया के घर उनके परिवार से मिलने पहुंचती हैं। जहां नादिया उन्हें विशाल नाम के शख्स के बारे में बताती हैं, जिससे वो एक पार्टी में मिली थीं, जिसके साथ अब वो आगे बढ़ना चाहती थीं। इसके बारे में बात करते हुए सीमा कहती हैं कि 'भले ही विशाल एक अच्छा लड़का है, लेकिन नादिया से वो उम्र में बहुत छोटा है'।

सीमा का एज डिफरेंस को लेकर मानना है कि एक लड़के और लड़की के बीच केवल 2-3 साल का ही एज गैप होना चाहिए। विशाल नादिया से 7 साल छोटा है, जिसके बाद सीमा और उनकी मां उनके मैच को नकार देती हैं, लेकिन नादिया विशाल को लेकर अपनी बात पर अड़ी रहती हैं, जिसके बाद सीमा फेमस कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का उदाहरण देती हैं।

यह भी पढ़ें: 'बायकॉट बॉलीवुड' पर भड़के Suniel Shetty, बोलें - 'इंडस्ट्री को बर्बाद...'

सीमा कहती हैं कि 'इसके बीच में करीब 10 -11 साल का अंतर है'। इसके बाद नादिया कहती हैं कि 'उन्हें नहीं लगता है कि विशाल बहुत छोटे हैं, क्योंकि वो बच्चों जैसा बिहेव नहीं करते हैं', जिसपर सीमा उनकी बातों पर सहमति जताई, लेकिन उनका मानना है कि प्रियंका और निक की जोड़ी को अच्छी नहीं है। सीमा कहती हैं कि 'दोनों एक अच्छे मैच नहीं हैं'। सीमा आगे कहती हैं कि 'मुझे नहीं लगता कि, उनका एक अच्छा मैच है'।

सीमा आगे कहती हैं कि 'ये बताने के लिए मुझे माफ कीजिएगा। उन्होंने शादी कर ली है, लेकिन ये एक अच्छा मैच नहीं है। निक उनके सामने बहुत छोटे दिखते हैं और प्रियंका बड़ी दिखती हैं'। सीमा कहती हैं कि 'नादिया को विशाल पसंद आया, क्योंकि वो एक प्यारा और चार्मिंग लड़का है, लेकिन मुझे लगता है कि, उम्हें एक लड़के में इससे ज्यादा चीजें देखनी चाहिए'। बता दें कि दोनों ने साल 2018 में शादी की थी, जिसके बाद दोनों हाल में सरोगेसी से माता-पिता बने हैं।

यह भी पढ़ें: बायकॉट ट्रेंड बीच सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रहे Allu Arjun? जानें क्या है पूरा मामला