दरअसल, वेलेंटाइन वीक पर बॉलीवुड की कई रोमांटिक फिल्में, जिनमें शाहरुख खान-काजोल की 'डीडीएलजे', शाहिद कपूर-करीना कपूर की 'जब वी मेट' और रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण की 'तमाशा' शामिल हैं, उन्हें दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। ऐसे में DDLJ के रिलीज की जानकारी शेयर करते हुए YRF ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक तरफ डीडीएलजे का पोस्टर दिख रहा है और दूसरी तरफ पठान का। पोस्ट पर लिखा है, 'कुर्सी की पेटी बांध लो डीडीएलजे भी वापस आ गया है।' इसके अलावा कैप्शन में YRF ने लिखा, '2 युग के ब्लॉकबस्टर्स।'