बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' (Pathaan) की सक्सेस का जश्न मना रहे हैं। पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज 16वां दिन हो गया है, शाहरुख की फिल्म घरेलु बॉक्स ऑफिस (Pathaan Box Office Collection) पर ताबड़तोड़ कमाई करती जा रही है। पठान ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। जिसके बाद यह हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। फैंस भी एक्टर के चार साल बाद कमबैक का दिल से स्वागत कर रहे हैं। साथ ही फिल्म पर अभी तक भर-भरकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। इस बीच शाहरुख खान के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है।