Sunny Deol Gadar 2: बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) को लेकर पिछले काफी समय से बज बना हुआ है। जब से फिल्म के सीक्वल को लेकर खबर सामने आई है फैंस अपनी एक्साइटमेंट को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही सकीना और तारा सिंह हर तरफ छा चुके हैं। कभी फिल्म के सेट से दोनों की तस्वीरें वायरल होते ही तहलका मचा देती हैं तो कभी सेट से लीक वीडियो धमाल मचा देता है। पहले पार्ट की तरह इस बार भी पुरानी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। इस बीच खबर है कि गदर 2 में तारा सिंह और सकीना की सुपरहिट लवस्टोरी के बीच विलेन की एंट्री हो गई है।