दरअसल, बाहुबली 2 रिलीज होने के बाद हिंदी भाषा में बॉक्स ऑफिस पर 510 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं 'पठान' (Pathaan) की धुंधाधार कमाई की रफ्तार को देखकर इसके जल्द 500 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार करने की भी उम्मीद है। बता दें कि 'पठान' में शाहरुख खान के अलावा, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया ने अहम रोल प्ले किए हैं। वहीं शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो पठान के बाद उनकी फिल्म जवान और डंकी रिलीज होगी। इन दोनों ही फिल्मों में दोबारा शाहरुख का एक्शन वाला अवतार देखने को मिलेगा।